(Date : 29/April/2424)

(Date : 29/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

सीटी ग्रुप ने शिक्षक दिवस मनाया शिक्षकों को किया सम्मानित






जालंधर (अरोड़ा) :- सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, शाहपुर कैंपस ने पूर्व राष्ट्रपति, विद्वान और शिक्षक, डॉ. एस. राधाकृष्णन की याद में शिक्षक दिवस मनाया। यह दिन उन मेहनती शिक्षकों को समर्पित था जो हमारे देश के भविष्य को आकार दे रहे हैं।

इस अवसर पर सीटी ग्रुप के मैनेजिंग डयरेक्टर डाॅ. मनबीर सिंह, कैम्पस निदेशक  डॉ. गुरप्रीत सिंह, अनुसंधान एवं नवप्रवर्तन निदेशक डॉ. जसदीप कौर धामी और डीन एकेडमिकस डाॅ. परमिंदर नैन शामिल हुए। 11 शिक्षकों और 11 मेंटर्स को उनके अथक प्रयासों और शिक्षकों द्वारा किए गए योगदान के लिए प्रेरित  किआ गया। ये पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण थे।

सीटी ग्रुप के  मैनेजिंग डयरेक्टर डॉ. मनबीर सिंह ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व और खुशी की बात है कि इन शिक्षकों, गुरुओं और शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को आज सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें उनकी उपलब्धियों पर गर्व है और उम्मीद है कि वे अगली पीढ़ी को प्रेरित करते रहेंगे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar