(Date : 28/April/2424)

(Date : 28/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

के.एम.वी. की छात्राओं ने एजुकेशनल विज़िट के दौरान रिटेल मैनेजमेंट के विभिन्न पहलुओं को जाना






जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर हमेशा ही छात्राओं के ज्ञान और रोज़गार कौशल को बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियों के आयोजन में पहल करता रहता है ताकि आधुनिक युग में जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में बढ़ रही चुनौतियों का सामना करने के लिए उन्हें सक्षम बनाया जा सके। इन प्रयासों को जारी रखते हुए  विद्यालय की दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र के अंतर्गत सफलतापूर्वक प्रयासरत रिटेल मैनेजमेंट विभाग द्वारा बी. वॉक तथा एम.वॉक रिटेल मैनेजमेंट की छात्राओं के लिए ईस्टवुड विलेज, जालंधर के एक दिवसीय एजुकेशनल विज़िट का आयोजन किया गया। इस ग्रुप के दौरान छात्राओं ने प्यूमा, ऑक्टेव, एडिडास, डब्ल्यू और मेट्रो आउटलेट जैसे प्रसिद्ध स्टोरों का दौरा करते हुए मॉल प्रबंधन, इन्वेंट्री हैंडलिंग, गोदाम प्रबंधन, स्टोर संचालन, विजुअल मर्चेंडाइजिंग, फिक्स्चर और लाइटिंग, स्टोर लेआउट और डिज़ाइन, कस्टमर डीलिंग आदि से संबंधित विभिन्न व्यावहारिक पहलुओं का ज्ञान प्राप्त किया। छात्राओं को यह दौरा बहुत जानकारीपूर्ण लगा जिस से रिटेल मैनेजमेंट क्षेत्र की गतिशील दुनिया के बारे में उन्होंने सरलता से ज्ञान प्राप्त किया। प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने छात्राओं को सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में मार्गदर्शन करने और कौशल के तहत रिटेल मैनेजमेंट कोर्स के सफल संचालन के लिए डॉक्टर गोपी शर्मा, डायरेक्टर, कौशल केंद्र, डॉ. रश्मि शर्मा, इंचार्ज, रिटेल मैनेजमेंट विभाग तथा चेतना नैयर के साथ-साथ समुह प्राध्यापकों के द्वारा किए जाते प्रयत्नों की सराहना की।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar