(Date : 29/April/2424)

(Date : 29/April/2424)

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर में कार्यक्रम का आयोजन | के.एम.वी. की नवनीत कौर बनी स्टेट टॉपर | सुशील रिंकू ने परिवार समेत मां चिंतपूर्णी के दरबार में लगवाई हाजिरी | जालंधर की खुशहाली के लिए भाजपा ही मात्र विकल्प : सुशील रिंकु | जालंधर लोकसभा हल्के के फिल्लौर विधानसभा में भाजपा का किला हुआ और ज्यादा मजबूत,कांग्रेस छोड़कर सैकड़ो परिवारों ने भाजपा की ज्वॉइन |

डिप्स के बीएड विद्यार्थियों द्वारा मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस






जालंधर (प्रवीण) :- डिप्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन रड़ा मोड़ के छात्रों द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। अपने शिक्षण अभ्यास के दौरान छात्रों ने विभिन्न खेलों जैसे दौड़, लंबी कूद, खो-खो, रस्साकशी, कबड्डी आदि का आयोजन किया। पोस्टर बनाने के साथ-साथ भाषण गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं। सभी छात्र अध्यापक विद्यार्थियों को खेलों में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। दिलप्रीत कौर, सिमरनजीत कौर, रूही, मिलनप्रीत सिंह, रूपिंदर कौर, मनप्रीत कौर, पूनम भाटिया, किरणप्रीत कौर, गुरलीन कौर, सिमरन, गुरजीत कौर ने विभिन्न प्रतिस्पर्धी गतिविधियों का आयोजन करके अपने छात्रों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रिंसिपल ज्योति गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस खेल और शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व की याद दिलाता है। एक स्थायी खेल और फिटनेस संस्कृति विकसित करने के लिए सहयोगात्मक प्रयास महत्वपूर्ण हैं। इसके साथ ही यह आयोजन बीएड विद्यार्थियों को उनके भविष्य के लिए तैयार करते है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar