(Date : 04/May/2424)

(Date : 04/May/2424)

ਨਾੜ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਉੱਪਰ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਣ ਲਈ 334 ਨੋਡਲ ਅਫਸਰਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕਲੱਸਟਰ ਅਫ਼ਸਰ ਨਿਯੁਕਤ | एपीजे में हुआ शपथ ग्रहण समारोह (2024-25) का आयोजन | डिप्स चेन में अभिभावक-शिक्षक बैठककी गईं (पीटीएम) आयोजित | एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर के छात्रों ने पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया | के.एम.वी. कालजीएट स्कूल के बुक बैंक द्वारा बांटी गई नि:शुल्क पुस्तकें |

मेहर चंद पॉलिटेक्निक को एनआईटीआर चंडीगढ़ द्वारा चौथी बार उत्तर भारत का सर्वश्रेष्ठ पॉलिटेक्निक का पुरस्कार दिया जाएगा - प्राचार्य डॉ जगरूप सिंह






जालंधर (अरोड़ा) :- मेहर चंद पॉलिटेक्निक जालंधर को केंद्र सरकार की संस्था एनआईटीएआर (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल टीचर ट्रेनिंग एंड रिसर्च) चंडीगढ़ द्वारा चौथी बार उत्तर भारत के सर्वश्रेष्ठ पॉलिटेक्निक कॉलेज का पुरस्कार दिया जाएगा। यह पुरस्कार सात सितंबर, 2023 को एनआईटीएआर चंडीगढ़ के सभागार में दिया जाएगा। एनआईटीएआर के निदेशक प्रो. (डॉ.) भोला राम गुजर द्वारा कॉलेज के प्राचार्य डॉ जगरूप सिंह को को यह पुरस्कार लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। इससे पहले भी कॉलेज को 2003, 2011, 2017 में निटर से यह पुरस्कार मिल चुका है। इसमें करीब 40 पॉलिटेक्निक संस्थानों ने भाग लिया, जिनमें पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल, जम्मू कश्मीर आदि राज्यों के संस्थान शामिल थे। प्राचार्य डाॅ. जगरूप सिंह ने कहा कि यह पुरस्कार का श्रेय कॉलेज के स्टाफ और छात्रों की अथक मेहनत और प्रबंध समिति और पूर्व छात्रों के सदस्यों के मार्गदर्शन और आशीर्वाद को जाता है। महाविद्यालय के विभागाध्यक्षों द्वारा प्राचार्य डाॅ. जगरूप सिंह को लड्डू खिलाकर सम्मानित किया गया। जश्न में सभी स्टाफ और विद्यार्थियों को लड्डू बांटे गए। प्राचार्य डाॅ. जगरूप सिंह ने यह भी कहा कि यह पुरस्कार कॉलेज को शैक्षणिक, खेल, अनुसंधान, पाठ्यचर्या और पाठ्येतर गतिविधियों और प्लेसमेंट के माध्यम से प्राप्त हुआ है। यह कॉलेज अगले वर्ष 2024 में अपनी स्थापना के 70 वर्ष पूरे करेगा और प्लैटिनम जुबली बड़े धूमधाम से मनाई जाएगी। जिसके लिए स्टाफ एवं पूर्व छात्रों द्वारा प्रयास जारी है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar