(Date : 28/April/2424)

(Date : 28/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

सेंट सोल्जर दानिशमंदा ने परंपरागत ढंग से मनाया तीज का पर्व






जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर कॉलेज दानिशमंदा में सावन माह का तीज का पर्व हर्ष और उत्साह से मनाया गया। इस कार्यक्रम में कॉलेज को खूबसूरत परम्परागत ढंग से सजाया गया। इस अवसर पर छात्र परम्परागत पंजाबी पहरावे में संस्था में पहुँचे और तीज के गीत गाते झूलों का आनंद उठाया और सबसे ऊँचा झूला झूलने का मुकाबला भी किया।

इसके साथ ही ढोल, चिमटा, काटो, खूंडा, कैंची, डफली आदि को भी प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने भंगड़ा, गिद्दा, लोक गीत, लोक बोलियां और पंजाबी विषय पर मॉडलिंग भी खास रूप से पेश की गई। इसके अतिरिक्त छात्रों में पंजाबी गबरू और पंजाबी मुटियार प्रतियोगिता भी करवाई गई। कॉलेज डायरेक्टर डॉ. इंदरपाल सिंह ने सभी को तीज की बधाई दी। वाईस चेयरपर्सन चोपड़ा ने सभी को तीज की बधाई दी और संस्कृति के साथ जुड़े रहने को कहा।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar