(Date : 29/April/2424)

(Date : 29/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

के.एम.वी. द्वारा रिएड्रेसिंग विमेन सेफ्टी: मणिपुर मेहेम विषय पर ओपनहाउस का आयोजन






जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनामस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के विमेन स्टडीज़ सेंटर के द्वारा रिएड्रेसिंग विमेन सेफ्टी: मणिपुर मेहेम विषय पर एक ओपनहाउस का आयोजन करवाया गया. विद्यालय प्रिंसिपल तथा डायरेक्टर विमेन स्टडीज़ सेंटर प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस ओपन हाउस में बतौर स्रोत वक्ता शिरकत की.  छात्राओं को इस संबंधित विषय पर अपने विचार एवं भावनाओं की प्रस्तुति के लिए एक उत्तम मंच प्रदान करने के मकसद के साथ आयोजित हुए इस ओपन हाउस के दौरान संबोधित होते हुए मैडम प्रिंसिपल ने कहा कि हाल ही में मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा हमारे देश में अभी भी मौजूद बर्बरता और पूरे देश में महिलाओं के लिए एक असुरक्षित माहौल को पेश करती है तथा देश की प्रत्येक महिला घटना से शर्मसार है. 20 से भी अधिक छात्राओं ने इस आयोजन के दौरान संबंधित विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए. छात्रा हररुप ने मणिपुर मामले पर आधारित अपनी स्वरचित कविता भी पेश की. इंटरएक्टिव ओपन हाउस के दौरान छात्राओं के द्वारा भारत में महिलाओं की सुरक्षा, कानूनी व्यवस्था की धीमी गति, बलात्कारियों का खुलेआम घूमना, महिलाओं के अधिकार, उनकी आज़ादी, महिलाओं की प्रगति एवं विकास में उत्पन्न होती बाधाएं आदि जैसे कई सवाल उठाए गए.  प्राचार्या जी ने सभी विचारों एवं सवालों के महत्व को दर्शाते हुए कहा कि महिलाओं को जोखिम में डालने वाले सामाजिक तथा सांस्कृतिक सिस्टम में भारी बदलाव किया जाना बेहद ज़रूरी है. महिलाओं को सामाजिक न्याय पाने के लिए पेशेवर, शारीरिक तथा मानसिक तौर पर मजबूत एवं साहसी होना चाहिए. घटना की कड़ी निंदा करते हुए उन्होंने मणिपुर तथा अन्य पड़ोसी राज्यों के कुछ ऐतिहासिक तथ्यों से भी छात्राओं को अवगत करवाया और साथ ही समाज में महिलाओं के आत्मसम्मान, सम्मान एवं ताकत के लिए शिक्षा, आत्मनिर्भरता तथा आर्थिक स्वतंत्रता के महत्व पर भी ज़ोर दिया और कहा कि महिलाओं को उनकी वास्तविक क्षमता का एहसास करवाते हुए उन्हें सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास किए जाने चाहिए. इसके अलावा इस अवसर पर छात्रा स्मृति, भूमिका, मुस्कान, कृतिका, अनुष्का, मुस्कान, हररूप  और कोमलप्रीत को जेंडर चैंपियन भी चुना गया. इस ओपनहाउस के सफल आयोजन के लिए प्राचार्या जी ने श्रीमती अमरप्रीत खुराना, कोऑर्डिनेटर, विमेन स्टडीज़ सेंटर के द्वारा किए गए प्रयासों की भी सराहना की. हमारे देश के प्रभावी अधिकारियों को अपील के रूप में भेजे जाने के लिए उपस्थित सभी लोगों द्वारा एक ऑर्डिनेंस भी पास किया गया। “कन्या महा विद्यालय (स्वायत्त), विरासत संस्था मणिपुर में हुई घटना की कड़ी निंदा करता है जिसने पूरे देश को तोड़ दिया और शर्मसार कर दिया। हम  के.एम.वी. के सदस्य, मणिपुर के लोगों को अपना हार्दिक समर्थन और एकजुटता प्रदान करते हैं। हम महिलाओं के प्रति किसी भी प्रकार की हिंसा, दुर्व्यवहार और अपमान के खिलाफ दृढ़ता से खड़े हैं। अधिकारियों को इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ त्वरित और निर्णायक कार्रवाई करनी चाहिए। सभी अपराधियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए। सरकार को महिलाओं की सुरक्षा और भलाई को प्राथमिकता देनी चाहिए। भविष्य में महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों को रोकने के लिए आदिवासी समुदायों में चेतना जगाने के लिए जोरदार प्रयास किए जाने चाहिए। हमें मिलकर एक ऐसे समाज का निर्माण करने का प्रयास करना चाहिए जहां महिलाओं का सम्मान किया जाए, उन्हें सामाजिक न्याय दिया जाए और उनके साथ गरिमा और सम्मान के साथ व्यवहार किया जाए।''

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar