(Date : 28/April/2424)

(Date : 28/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

सीटी यूनिवर्सिटी में पंजाब के पहले एवन साइकिल हब का उद्घाटन






जालंधर (अरोड़ा) :- सीटी यूनिवर्सिटी ने एवन साइकिल्स के सहयोग से पंजाब का पहले साइकिल हब का उद्धघाटन किआ गया। स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करने के मद्देनजर यह पहल की गई थी। इस अवसर पर विशेष रूप से पंजाब युवा विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह बिंद्रा, एवन साइकिल के एग्ज़िक्युटिव डयरेक्टर मनदीप पाहवा, एंडिको पावर टूल्स के निदेशक और अंग दान जागरूकता के पैरोकार - जितिंदर सिंह , साइकिल पर 1500 किमी की यात्रा केवल 7 में पूरी करने वाली पहली एशियाई महिला मेघा जैन, खेल विभाग से साइक्लिंग कोच सतविंदर सिंह, एवन साइकिल से एग्ज़िक्युटिव प्रेजिडेंट जी.डी. कपूर, सेल्स एंड मार्केटिंग के जनरल मैनेजर अमन पाठक पहुंचे और उद्धघाटन किआ।

इस अवसर पर बोलते हुए, एवन साइकिल्स के एग्ज़िक्युटिव डयरेक्टर मनदीप पाहवा ने व्यक्तिगत स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए साइकिल चलाने के लाभों के बारे में बताया और कहा के साइकिल एक स्वस्थ और हरे भरे पर्यावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। चांसलर चरणजीत सिंह चन्नी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सीटी यूनिवर्सिटी में पंजाब के पहले एवन साइकिल हब का उद्घाटन उनके लिए गर्व की बात है। यह पहल न केवल स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देती है बल्कि स्वच्छ पर्यावरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। उन्होंने सभी को साइकिल चलाने और हरित पर्यावरण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर चांसलर चरणजीत सिंह चन्नी, प्रो चांसलर डाॅ. मनबीर सिंह, प्रो वाइस चांसलर डाॅ. अभिषेक त्रिपाठी, रजिस्ट्रार सर्बप्रीत सिंह, डीन एकेडमिक डाॅ. अवधेश गुप्ता, डेवलपमेंट एंड प्लानिंग विभाग के निदेशक डाॅ. अति प्रिये, स्टूडेंट वेलफेयर विभाग के डिप्टी डयरेक्टर दविंदर सिंह सहित सीटी यूनिवर्सिटी के स्कूलों के मुखी और छात्र उपस्थित थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar