(Date : 29/April/2424)

(Date : 29/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

डिप्स के अजयपाल ने राज्य स्तरीय जैवलिन प्रतियोगिता में पाया तीसरा स्थान






जालंधर (प्रवीण) :- स्टेट ऑफ स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित दूसरी नैशनल जैवलिन डे पर हुई प्रतियोगिता में डिप्स सुरानूस्सी के विद्यार्थी अजय पाल ने अपने बढ़िया खेल का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल रेणुका गुलेरिया ने जानकारी देते हुए 12 वीं आर्ट्स में पढ़ने वाले अजय पाल ने अंडर 18 में 59.40 मीटर दूरी तक जैवलिन फेंक कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। अजयपाल ने बताया कि उसे जैलविन पसंद था तो उसने अपने इस टेलेंट को निखारने के लिए पिछले एक साल से इसे प्रोफेशनल तौर पर सीखना शुरू किया। पिछले साल उसने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ब्रांज मैडल जीता था। इस समय वह कोच विक्रम जीत सिंह से कोचिंग ले रहा है। खुद को इस खेल में निपुण बनाने के लिए वह हर रोज 5 से 6 घंटे प्रैक्टिस करता है। इसके साथ ही वह अपनी पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान देता है। इस जीत पर प्रिंसिपल रेणुका गुलेरिया ने अजयपाल को बधाई देते हुए इसी तरह भविष्य में भी होने वाली प्रतियोगिताओ में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। डिप्स के एमडी सरदार तरविंदर सिंह ने कहा कि आज के समय में शिक्षा के साथ खेलो में अच्छा प्रदर्शन करना बहुत ही जरूरी है। विद्यार्थी खेल में अच्छा प्रदर्शन करके भविष्य में इसी क्षेत्र में अपना करियर भी बना सकते है। सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने स्कूल के स्टाफ, अभिभावको और अजयपाल को शुभकामनाएं देते हुए इसी तरह डिप्स का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेलो में इसी तरह बढ़िया प्रदर्शन करके विद्यार्थी ने केवल राष्ट्रीय स्तर पर डिप्स का नाम रोशन कर रहे है बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने देश का भी नाम रोशन कर रहे है जो कि गर्व की बात है। 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar