(Date : 29/April/2424)

(Date : 29/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने बड़े हर्षोल्लास से मनाया तीज का त्यौहार






निधी छाबड़ा बनी मिसेज तीज

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने  प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा व उप गवर्नर प्रथम पवनजीत सिंह बालिया की रहनुमाई में तीज सैलीब्रेशन का आयोजन स्थानीय एक होटल में किया। प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा ने  मुख्य मेहमान व परिवार सहित आए हुए क्लब सदस्यों का स्वागत किया।मुख्य मेहमान उप गवर्नर प्रथम पवनजीत सिंह बालिया थे। उन्होने तीज के त्यौहार की शुभकामनाऐं दी और समर्पण क्लब की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा कि यह क्लब समाज सेवा के साथ साथ सभी सदस्यों का मनोरंजन का भी ध्यान रखता है। इस मौके पर आकर्षक वेशभूषा में सजी नारी शक्ति ने मॉडलिंग करवाई गई, तंबोला, गेम्स  करवाए गये। तीज के गीत गाए, झूला झूला व किकली डाल कर खुशी व्यक्त कर सावन के सुहावने मौसम को और भी यादगार बना दिया। मिसेज तीज क्वीन का ताज निधि छाबड़ा के सर पर सजा।

क्रमश  दूसरे और तीसरे नंबर पर निकुंज नैयर,ज्योति बजाज रही दोंनो को सन्मानित किया गया। फंक्शन चेयरमैन आई सी सी एन के महेंद्रू ने मुख्य मेहमान, मंच संचालक एंव जज व सभी सदस्यगण का धन्यवाद किया। मंच का संचालन व जज का दायित्व प्रसिद्ध जर्नलिस्ट मीनाक्षी गांधी ने बाखूबी निभाया। संजीव ओबराय ने गीत गा मन मोह लिया। निधि छाबड़ा, कमलेश गर्ग, मिसेज गंभीर, वीना शर्मा, सुमन सैनी, ज्योति बजाज, ज्योति वर्मा ,निर्मल शर्मा मिसेज विजय शर्मा, मिसेज गुलजारी लाल गुप्ता ने फंक्शन में भाग लिया ।इस मौके पर रीजन चेयरपर्सन संजीव गंभीर, डिस्ट्रिक्ट पीआरओ ई मीडिया जगन नाथ सैनी, पूर्व प्रधान केवल शर्मा, सचिव पी के गर्ग, जय देव मल्होत्रा ,सेवा सिंह, हर्षवर्धन शर्मा, गुलजारी लाल गुप्ता, ऐ के बहल,तुषार बजाज, संजीव ओबराय, नरेंद्र शर्मा, गगनदीप छाबड़ा,अन्य सदस्य परिवार सहित उपस्थित थे। अंत में गिद्दे का कार्यक्रम हुआ जिसमें आई हुई  सभी नारी शक्ति ने पंजाबी बोलियां गा कर गिद्दा डाला। तीज का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास से संपन्न हुआ।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar