(Date : 29/April/2424)

(Date : 29/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

सेंट सोल्जर में तीज सेलिब्रेशन






भूमिका बनी मिस तीज और अध्यापकों में प्रीती बनी मिसिज तीज

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल मान नगर में तीज का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया जिसमें वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। जिनका स्वागत प्रिंसिपल अम्बिका शर्मा, स्टाफ और छात्राओं द्वारा किया गया। छात्राओं और अध्यापिकाओं ने प्रोग्राम को खास बनाने के लिए सांस्कृतिक पहनावें में संस्था में पहुँचे।

इस अवसर पर छात्राओं द्वारा फोक गीत, बोलियाँ, डांस, गिद्दा, भंगड़ा और मॉडलिंग पेश करते हुए अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यकम्र में गाँव की झलक दिखाने के लिए फुलकारियाँ, छज, चाटियां, माधानियाँ सजाई गई। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी करवाई गई जिसमें छात्रों में भूमिका दादरा मिस तीज, पलकप्रीत कौर को मिस रकान, दिया को मिस पंजाबन, प्रियंका गिल को मिस सोहना मुखड़ा, जस्मीन विर्दी को मिस वखरी टौर, और अध्यापकों में प्रीती को मिसिज तीज, नीतू शर्मा को मिसिज रकान, वंदना कपूर को मिसिज पंजाबन, मनदीप कौर को सोहना मुखड़ा, पूजा चुम्बर को वखरी टौर चुना गया। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी को सन्मानित करते हुए तीज के पर्व की बधाई देते हुए सभी को शुभ कामनाऐं दी।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar