(Date : 28/April/2424)

(Date : 28/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

के.एम.वी. की प्रभसिमरन कौर बी.ए. सेमेस्टर दूसरा में रही अव्वल






जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत और ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर ने हमेशा अपनी छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया है, जिसके  फलस्वरूप छात्राओं ने उत्कृष्ट परिणाम हासिल कर संस्था को गौरवान्वित किया है। इसी श्रृंखला में विद्यालय की बी.ए. दूसरे सेमेस्टर की छात्राओं ने उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय को प्राप्त ऑटोनॉमस स्टेटस के तहत आयोजित इन परीक्षाओं में  प्रभसिमरन कौर ने 716/800 अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया। अनीशा ने 701/ 800 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया जबकि अंशिका ने 684/800 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने सभी प्रतिभाशाली  छात्राओं को बधाई देते हुए उन्हें भविष्य में सफलता के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया तथा संबंधित प्राध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों को दिए गए योग्य मार्गदर्शन की भी सराहना की।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar