(Date : 28/April/2424)

(Date : 28/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

ऑनलाईन महिला संक्रीर्तन ग्रुप ने मनाई तीसरी वर्षगाँठ






जालंधर (अरोड़ा) :- स्थानीय जीजीएस एविन्यू एवं सूर्य इन्कलेव क्षेत्र की सुपर सीनीयर सिटिकानस महिलाओं के ऑनलाईन संक्रीर्तन ग्रुप ने कोरोना की शुरुआत से ही विश्व भलाई के लिए परम पिता परमात्मा से निरंतर प्रार्थना एवं संक्रीर्तन कर इस साल तीसरी वर्षगाँठ मना रही है। गौरतलब है कि यह सुपर सीनीयर सिटिकान ऑनलाईन संक्रीर्तन गु्रप की तकरीबन 70 महिलाएँ हर रोका शाम को चार से छ: बजे तक जूम प्लेटफार्म का इस्तेमान करते हुए इस जगत भलाई के कार्यों को तीन वर्षों से कर रहीं हैं। जिसमें भजन संध्या तथा कथा प्रवचन का आनंद लिया जाता है इस संक्रीर्तन ग्रुप में देश व विदेश से भी महिलाएँ शामिल हैं और इनकी संख्या निरंतर बढ़ रही है। कमला शर्मा व चाँद अरोड़ा इस ऑनलाईन संक्रीर्तन ग्रुप की अध्यक्षा हैं और उन्हें कुसुम भंडारी, ज्योति, कैला, प्रेम आदि का भरपूर सहयोग मिल रहा है। तीसरी वर्षगाँठ में दोआबा कॉलेज के प्रिंसीपल डा. प्रदीप भंडारी बतौर विशेष मेहमान उपस्थित हुए जिनका हार्दिक अभिनंदन ऑनलाई महिला संक्रीर्तन ग्रुप की महिलाओं ने किया। प्रिं. डा. प्रदीप भंडारी ने कहा कि आज के डिजिटल युग में यहां नई टैक्नॉलजी को अपनाने से लोग जिझकते हैं वहीं दूसरी और इन सुपर सिटिकानस एवं अन्य महिलाओं ने काूम प्लेटफार्म को अपनाते हुए डिजिटल टैक्नीक द्वारा अपनी दिनचर्या से समय निकालते हुए रोजाना संक्रीर्तन कर विश्व कल्याण के लिए एक सार्थक कदम उठाया है जोकि बहुत ही सराहनीय है। इस मौके पर एम.एल ऐरी और सतीश अग्रवाल भी उपस्थित थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar