(Date : 02/May/2424)

(Date : 02/May/2424)

जालंधर लोकसभा के देहात में मज़बूत होती भाजपा,गांव नौगज्जा के सर्कल अध्यक्ष अशोक कुमार सेठ आप पार्टी छोड़ भाजपा में हुए शामिल | डा बी आर अम्बेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जालन्धर में रक्तदान शिविर | एच.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल की छात्राओं ने +2 की परीक्षा में मारी बाजी | डिप्स स्कूल का पीएसईबी परीक्षा में परिणाम 100% रहा | आई.आई.टी रोपड़ के आई हब अवध केंद्र पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया |

एपीजे स्कूल, टांडा रोड,जालंधर ने राजेश्वरी पॉल को उनकी 99वीं जयंती पर याद किया






जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर में एपीजे सत्य ग्रुप की प्रथम महिला राजेश्वरी पॉल जी के 99वीं जयंती के शुभ अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत शुभ दीप प्रज्ज्वलन समारोह के साथ हुईl इसके उपरांत प्रिंसिपल संगीता निस्तंद्रा के नेतृत्व में स्कूल स्टाफ और छात्रों के साथ महान आत्मा को पुष्पांजलि अर्पित की गई  तथा एपीजे एजुकेशन सोसाइटी की चेयरपर्सन और एपीजे सत्य यूनिवर्सिटी की चांसलर सुषमा पॉल बर्लिया द्वारा लिखा गया एक मार्मिक पत्र भी पढ़ा गया, जिसमें उन्होंने अपनी पूजनीय मां के उत्कृष्ट गुणों की प्रशंसा की थी।

विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने भजन, समूह गीत और समूह नृत्य जैसे मनमोहक प्रदर्शनों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आदि काव्य द्वारा छात्रों ने श्री राम के जीवन से संबंधित विभिन्न प्रकार की झलकियां प्रस्तुत कीl  इसी के साथ छात्रों के कलात्मक प्रयासों को प्रदर्शित करने के लिए एक कला प्रदर्शनी-"राजेश्वरी कला उत्सव" का आयोजन किया गया। स्कूल  की  प्रिंसिपल संगीता निस्तंद्रा ने छात्रों को हमेशा विश्वास और आशा भरा जीवन व्यतीत करने के लिए प्रेरित किया। इस  अवसर पर  स्कूल की कोऑर्डिनेटर दीप्ति कौशल सभी छात्रों तथा अध्यापिकाओं को बधाई दी l

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar