(Date : 05/May/2424)

(Date : 05/May/2424)

ਨਾੜ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਉੱਪਰ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਣ ਲਈ 334 ਨੋਡਲ ਅਫਸਰਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕਲੱਸਟਰ ਅਫ਼ਸਰ ਨਿਯੁਕਤ | एपीजे में हुआ शपथ ग्रहण समारोह (2024-25) का आयोजन | डिप्स चेन में अभिभावक-शिक्षक बैठककी गईं (पीटीएम) आयोजित | एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर के छात्रों ने पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया | के.एम.वी. कालजीएट स्कूल के बुक बैंक द्वारा बांटी गई नि:शुल्क पुस्तकें |

पश्चिमी कमान द्वारा अमृतसर में तीन दिवसीय मिड-कैरियर- संवाद कार्यक्रम 2023 का आयोजन






जालंधर (अरोड़ा) :- पश्चिमी कमान द्वारा वर्ष 2023 के लिए एक तीन दिवसीय मिड-कैरियर संवाद कार्यक्रम 26 से 28 जुलाई, 2023 तक अमृतसर में सिविल मिलिट्री समायोजन पर ध्यान केंद्रित करते हुए आयोजित किया जा रहा है।  कार्यक्रम में अखिल भारतीय सेवाओं, भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना के अधिकारी भाग ले रहे हैं और इसका उद्देश्य एकीकरण के लिए समसामयिक विषय "कट्टरता और सूचना युद्ध द्वारा भारत की आंतरिक सुरक्षा को खतरा" पर  विचारों को साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करना है।

राष्ट्रीय विकास के सामान्य लक्ष्यों को प्राप्त करने और राष्ट्र-विरोधी विचार प्रक्रिया को हराने की दिशा में भावी सैन्य नेताओं और अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों के विचारों की समीक्षा करने में यह संवाद काफी मददगार साबित होगा। पंजाब के अमृतसर शहर में चल रहे इस सत्र में देश के विभिन्न हिस्सों से आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और भारतीय सशस्त्र बलों के अधिकारी भाग ले रहे हैं और उपस्थित लोगों को आपसी कामकाजी परिस्थितियों, प्रक्रियाओं, सीमाओं और शक्तियों को समझने में मदद करेंगे।  यह राष्ट्रीय सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए तालमेल को समझने और विकसित करने की एक अनूठी पहल है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar