(Date : 27/April/2424)

(Date : 27/April/2424)

ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया | डिप्स स्कूल सूरानुस्सी मेंलगाया ट्रैफिक जागरूकता सेमिनार | के.एम.वी. की छात्राओं ने चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने से संबंधित जानकारी हासिल की |

सेंट सोल्जर के छात्रों ने पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का दिया संदेश






स्कूल में मनाया वनय महोत्सव, लगाए पेड़

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में 'सेव ट्रीज सेव लाईफÓ नारे के साथ वन महोत्सव मनाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को जीवन में पेड़ों के महत्व संबंधी जागरूक करना था। कार्यक्रम दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सेहत विभाग की ओर से डा. लखबीर सिंह ओर विशेष मेहमान के तौर पर गांव शेरगढ़ से ब्लॉक समिति मेंबर बलविंदर सिंह, रमन शर्मा (एक्स सर्विसमैन), रिटा. अध्यापक अश्वनी शर्मा, अशोक शर्मा, वैद वरिंदर दत्त ओर अजय शारदा पहुंचे, जिनका स्वागत स्कूल डायरेक्टर उर्मिल सूद ओर स्टाफ द्वारा किया गया। इस अवसर पर  डीएचओ डा. लखविंदर सिंह छात्रों को साथ जीवन के हर पहलू पर बात की।

उन्होंने ने अपने संस्कारों ओर संस्कृति से जुडऩे पर जोर देते हुए पौधे लगाने, संतुलित आहार लेने, जंक फूड से परहेज, मां के हाथ का खाना ओर नशे से दूर रहने के लिए छात्रों को प्रेरित किया। इस अवसर पर अजय शारदा ने छात्रों को बताया कि एक पेड़ पर 21000 जीव-जंतु ओर प्राणी आश्रित हैैं। पेड़-पौधों के बिना हमारा अस्तित्व ही नहीं हो सकता। केवल पेड़ लगाना ही हमारा लक्ष्य नहीं होना चाहिए बल्कि उनकी संभाल भी हमारा कर्तव्य है। इस अवसर पर छात्रों के साथ अपने विचार सांझा करते हुए स्कूल डायरेक्टर श्रीमती सूद ने कहा कि मनुष्य ने बहुत प्रगति की है पर इस प्रगति के दौरान पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंचाया गया है। ना हवा साफ रही ओर ना ही पानी। प्रदूषण, पेड़ों की कटाई, प्लास्टिक के प्रयोग, पानी के दुर-प्रयोग से ग्लोबल वार्मिंग ओर बीमारियों में बढ़ोतरी हो रही है। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि डा. लखवीर सिंह ने समूह स्टाफ ओर छात्रों के साथ स्कूल कैंपस में पेड़ लगाए गए ओर छात्रों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने का प्रण करवाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यापिका रजनी सूद, सर्वजीत कौर, मनप्रीत कौर, रीना ओर हरकमल ने सहयोग दिया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar