(Date : 28/April/2424)

(Date : 28/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

के.एम.वी. की मुस्कानप्रीत ने हासिल किया पहला स्थान






शानदार रहा एम.वॉक रिटेल मैनेजमेंट सेमेस्टर दूसरा का परीक्षा परिणाम

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के द्वारा सदा अपनी छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया जाता रहता है जिसके फलस्वरूप छात्राएं शानदार परीक्षा परिणाम हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित करती आ रही हैं. इसी श्रंखला में विद्यालय के  दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र के अंतर्गत सफलतापूर्वक चलाए जा रहे एम.वॉक रिटेल मैनेजमेंट सेमेस्टर दूसरा की छात्राओं ने शानदार परीक्षा परिणाम हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया. ऑटोनॉमस दर्जे के अंतर्गत आयोजित हुई इन परीक्षाओं में 8.81 सी.जी.पी.ए. के साथ मुस्कानप्रीत कौर पहले स्थान पर रही. नवजीत कौर ने 8.73 सी.जी.पी.ए. के साथ दूसरा स्थान हासिल किया जबकि मनप्रीत कौर 8.69 सी.जी.पी.ए. के साथ तीसरे स्थान पर रही. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने सभी होनहार छात्राओं को मुबारकबाद देते हुए भविष्य में भी सफलता के नए आयाम स्थापित करने की प्रेरणा दी  और साथ ही रिटेल मैनेजमेंट  विभाग के द्वारा छात्राओं को प्रदान किए जाते उचित मार्गदर्शन की भी सराहना की।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar