(Date : 29/April/2424)

(Date : 29/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

डीएवी कॉलेज जालंधर में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर हवन यज्ञ का आयोजन






जालंधर (अरोड़ा) :- डीएवी कॉलेज जालंधर में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान के रूप में प्राचार्य डॉ राजेश कुमार ने आहुतियां प्रदान की। हवन यज्ञ का विधिवत् आयोजन पंडित बुद्धदेव‌ शास्त्री के द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ राजेश कुमार ने नए सत्र हेतु स्टाफ व छात्रों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व की प्राचीन संस्कृति है। भारतीय संस्कृति में हवन यज्ञ का अन्यतम महत्त्व स्वीकार गया है। उन्होंने हवन यज्ञ के वैज्ञानिक व आध्यात्मिक महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वैज्ञानिक दृष्टि से हवन यज्ञ द्वारा हमारे आसपास हानिकारक वाइरस व बैक्टीरिया नष्ट होते है, जिससे शुद्ध वातावरण होने से रोगों की रोकथाम में मदद मिलती है। आध्यात्मिक दृष्टि से हवन यज्ञ मानसिक शांति और ईश्वर के प्रति समर्पण भाव का प्रतिपादक है। हवन यज्ञ के समय हम विश्व कल्याण की भावना से जुड़ते है। यज्ञ के समय उच्चारित पवित्र मंत्रों से उत्पन्न सद्विचारों से स्वस्थ समाज का निर्माण होता है। इसीलिए हवन यज्ञ को संसार का सबसे श्रेष्ठ कार्य माना गया है। उन्होंने कॉलेज की गौरवशाली परम्परा व उपलब्धियां बताते हुए छात्रों को अनुशासन में रहकर मेहनत से पढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर वरिष्ठ उप-प्राचार्य प्रो.सलिल उप्पल, उप-प्राचार्य प्रो.अर्चना ओबरॉय, रजिस्ट्रार प्रो. कुँवर दीपक, डिप्टी रजिस्ट्रार प्रो.नरेश, स्टाफ सचिव डॉ. संजीव धवन, संयुक्त स्टाफ सचिव प्रो. मनीष खन्ना, डीन ऐकडेमिक प्रो. पुनीत पूरी, प्रो. अशोक खुराना, प्रो. भारतेन्दु सिंगला, प्रो. तुली, प्रो. कुँवर राजीव, प्रो. सुखदेव सिंह रँधावां, प्रो. सन्दीपना शर्मा, प्रो. ऋतु तलवाड़, प्रो. कोमल अरोड़ा, प्रो. आशु बहल, प्रो. सीमा, पीआरओ डॉ. विनोद, अन्य स्टाफ सदस्य, गैर शिक्षक वर्ग तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar