(Date : 28/April/2424)

(Date : 28/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

बाढ़ पीड़ितों की सेवा के लिए पहुँचे सेंट सोल्जर छात्र और स्टाफ






जालंधर (अजय छाबड़ा) :- पंजाब में आई बाढ़ से बहुत से लोग अपने घरों से बेघर हो चुके हैं और बहुत से लोगों के पास खाने-पीने का सामान भी नहीं है। उन सभी पीड़ितों के साथ इस मुश्किल घडी में साथ देने और सेवा करने के लिए सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स के छात्र और स्टाफ पहुँचे। जिसमें सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एड) की डायरेक्टर डॉ.वीणा दादा के दिशा निर्देशों पर कॉलेज के एनएसएस यूनिट, बी.ऐ, बी.कॉम, बीसीऐ, बीबीऐ, फिजियोथेरेपी आदि क्लास्सों के छात्र शामिल हुए। पीड़ितों से मिलकर छात्रों और स्टाफ ने उनकी स्थिति को जाना वहीँ उन्हें हौंसला दिया कि वह सब इस परिस्थिति में उनके साथ हैं।

छात्रों ने वहाँ पानी की बोत्तलें, बिस्कुट, रस, कोल्ड ड्रिंक, अन्य खाने का सामान बांटते हुए सभी को इस समय बाढ़ की स्थिति को झेल रहे लोगों की मदद के लिए आगे आने को कहा। कॉलेज डायरेक्टर डॉ.दादा ने कहा कि मनुखता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा होती है और इस समय सभी को एकजुट होकर एक दूसरे का सहारा बनना चाहिए। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कॉलेज के स्टाफ और छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी को मदद के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया। चेयरमैन चोपड़ा ने कहा कि इस कुदरती आपदा और हालातों को मिलकर ही ठीक किया जा सकता है। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कहा कि संस्था जरूरतमंदों का पूरा साथ देगी।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar