(Date : 29/April/2424)

(Date : 29/April/2424)

लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में फेयरवेल पार्टी का आयोजन | सीटी यूनिवर्सिटी ने सीटीयू मॉडल यूनाइटेड नेशंस (सीटीयू एमयूएन) 2024 की मेजबानी | एच.एम.वी. में रेजिडेंट स्कालर्स के लिए फेयरवैल पार्टी का आयोजन | सेंट सोल्जर को-एजुकेशन कॉलेज, जालंधर के छात्र ने पूरे एशिया में चमकाया ग्रुप का नाम | सीबीएसई की ओर से दो दिवसीय वर्कशाप में दी ट्रेनिंग |

डिप्स में बच्चों को विश्व में बढ़ती हुई जनसंख्या के प्रति किया जागरूक






जालंधर (प्रवीण) :- विश्व में लगातार बढ़ती हुई जनसंख्या के प्रति जागरूक करने के लिए डिप्स चेन के सभी स्कूलों में ऑनलाइन वर्ल्ड पॉपुलेशन डे मनाया गया। ऑनलाइन क्लास के दौरान बच्चों ने पोस्टर बनाए और टीचर्स ने ऑनलाइन पीपीटी के माध्यम से बताया कि किस तरह से हम जनसंख्या के मुद्दो को हल सकते है और लोगों को इस बारा में जागरूक कर सकते है। बच्चों ने पोस्टर बना कर अपने सहपाठियों को बताया कि किस तरह से इस समय विश्व की जनसंख्य 8 अरब से ज्यादा है जिसका सबसे अधिक नकारात्मक प्रभाव पर्यावरण पर पड़ रहा है। इस दिन को मनाने का मुख्य मकसद पर्यावरण में हो रहे बदलाव को रोकना और लोगों के स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। टीचर्स ने बताया कि हर साल इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए विभिन्न तरह के थीम रखे जाते है इस साल का थीम एक ऐसी दुनिया की कल्पना करना जहां हम सभी से 8 अरब लोगों का भविष्य आशाओं और संभावनाओं से भरपूर हो रखा गया। सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने विद्यार्थियों को समझाते हुए कहा कि छोटा परिवार सुखी परिवार होता है। बढ़ती जनसंख्या से विश्व में भूखमरी, बेरोजगारी की समस्या बढ़ रही है। इसलिए भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए हमें बढ़ती जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण करना बहुत ही जरूरी है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar