(Date : 29/April/2424)

(Date : 29/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

एचएमवी में नव सत्र के शुभारंभ हेतु हवन यज्ञ का आयोजन






जालंधर (मोहित) - हंस राज महिला महाविद्यालय  में नव सत्र के उपलक्ष्य में प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के दिशा-निर्देशन अधीन हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। सत्र का यह हवन यज्ञ एस.एन. मायर की पवित्र स्मृति में पुनर्निमित यज्ञशाला के उद्घाटन को समर्पित रहा। इस अवसर पर समस्त मायर परिवार सहित जस्टिस (रिटा.) एन.के. सूद, कुन्दनलाल अग्रवाल, अजय गोस्वामी, सुरेन्द्र सेठ, एस.पी. सहदेव, सुधीर शर्मा, डॉ. पवन गुप्ता एवं पी.एन.बी. से श्री गुरचरण सिंह, दलजीत कौर उपस्थित रहे। हवन यज्ञ के मन्त्रोच्चारण के साथ समस्त वातावरण अध्यात्मिकता से सराबोर हो गया। गायत्री मंत्र का उच्चारण कर संगीत विभाग से डॉ. प्रेम सागर एवं प्रद्युमन की ओर से भजन प्रस्तुत किया गया।

प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने अपने वक्तव्य में सर्वप्रथम सभी आर्यबन्धुओं का लोकल एडवाईकारी कमेटी की ओर से हार्दिक अभिनंदन किया एवं कहा कि आज का दिन वास्तव में बेहद अहम है। सत्र का यह प्रथम दिन संस्था की कामयाबी, कीर्ति एवं यश हेतु आयोजित किया है। उन्होंने पदमश्री आर्यरत्न डॉ. पूनम सूरी जी के वचनों को याद करते हुए कहा कि सामूहिक प्रार्थना का प्रभाव सदैव अत्यधिक होता है। उन्होंने समस्त मायर परिवार का स्वागत करते हुए एन.एस. मायर जी की स्मृति में पुननिर्मित हवनशाला के इस प्रयास हेतु धन्यवाद एवं हार्दिक आभार किया। उन्होंने कहा कि मायर सर केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक संस्था है जो आने वाले भविष्य के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने परमपिता परमात्मा से संस्था के नव कीर्तिमान स्थापित करने एवं नव ऊर्जा से आगे बढऩे हेतु प्रार्थना की। इस अवसर पर एस.एन. मायर के पुत्र अतुल मायर जी एवं पुत्री सुमन ने अपने पिता सम्बन्धी अपनी यादें सांझी की एवं एच.एम.वी. संस्था के प्रति इस आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। जस्टिस (रिटा.) एन.के. सूद जी ने अपने शुभाशीष में संस्था की प्रगति हेतु शुभकामना की एवं नव कीर्तिमान स्थापित करने का आशीष दिया।

इस अवसर पर एच.एम.वी. दी विकिान का विमोचन जेएमसी विभागाध्यक्षा रमा शर्मा के संरक्षण में किया गया। एच.एम.वी. न्यूज का विमोचन पब्लिकेशन डीन रितु बजाज, लवलीन, आशीष, डॉ. दीप्ति धीर के संरक्षण में किया गया। पत्रिका इंडिया टुडे न्यूज में सभी स्ट्रीम में प्रथम आने पर प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन को जस्टिस सूद जी द्वारा प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस हेतु समस्त रैंकिंग टीम एवं डॉ. अंजना भाटिया एवं डीन अकादमिक डॉ. सीमा मरवाहा को बधाई दी गई। एस.एन. मायर की स्मृति में पौधारोपण किया गया। मायर परिवार को उनकी स्मृति को समर्पित स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर रितिका एवं सोनिया ने सुविचार प्रस्तुत किया। अंत में शान्ति पाठ से सर्वमंगल की कामना की गई। मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया एवं डॉ. मीनू तलवाड़ ने किया। इस अवसर पर टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग के समस्त सदस्य मौजूद थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar