(Date : 04/May/2424)

(Date : 04/May/2424)

ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਨੇ ਸੁਭਾਸ਼ ਸੌਂਧੀ ਨੂੰ ਪੀ.ਏ.ਸੀ ਮੈਂਬਰ ਨਿਯੁਕਤ ਕਰਕੇ ਵਾਲਮੀਕੀ ਸਮਾਜ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਜਿੰਮੇ੍ਹਵਾਰੀ ਸੌਂਪ ਕੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੀਆਂ ਪਰੰਪਰਾਵਾਂ ਤੇ ਦਿੱਤਾ ਪਹਿਰਾ | श्री गुरु रविदास महाराज जी के नाम पर रखा जाएगा आदमपुर एयरपोर्ट का नाम --सुशील रिंकु | प्रेमिका माही ने स्कूल में 91% नंबर हासिल करके स्कूल व मां-बाप का नाम किया रोशन | भारत-नाइजीरिया संयुक्त व्यापार समिति का दूसरा सत्र अबुजा में आयोजित हुआ | हल्का नकोदर के नूरमहल में सुशील रिंकू के पक्ष में सफल बैठक का आयोजन |

के.एम.वी. की छात्राओं ने उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया






जालंधर (मोहित अरोड़ा) :-  भारत की विरासत और  ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर ने हमेशा अपनी छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया है, जिसके  फलस्वरूप छात्राओं ने उत्कृष्ट परिणाम हासिल कर संस्था को गौरवान्वित किया है। इसी श्रृंखला में विद्यालय के  पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ जर्नलिज्म एंड मैस कम्युनिकेशन की बी.ए. (जर्नलिज्म एंड मैस कम्युनिकेशन) छठे, चौथे एवं दूसरे सेमेस्टर की छात्राओं ने उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय को प्राप्त ऑटोनॉमस स्टेटस के तहत आयोजित इन परीक्षाओं में अगम गर्ग ने छठे सेमेस्टर में 2117/2700 अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया। साक्षी शर्मा ने 1903/2700 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया जबकि स्मृति केलर ने 1890/2700 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह, बी.ए. (जे.एम.सी.) सेमेस्टर चौथा के परीक्षा परिणाम में परांजलि 346/450 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रही। अमन कुमारी ने 345/450 अंकों के साथ दूसरा स्थान और वाणी गुप्ता ने 344/450 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इस कक्षा की 4 छात्राओं ने यह परीक्षा डिस्टिंक्शन के साथ उत्तीर्ण की। इसी प्रकार बी.ए. (जे.एम.सी.) सेमेस्टर दूसरा के नतीजों में वीरपाल कौर ने 298/450 अंकों के साथ पहला स्थान, प्रीति ने 296/450 अंकों के साथ दूसरा स्थान और निहारिका ने 283/450 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने सभी प्रतिभाशाली  छात्राओं को बधाई देते हुए उन्हें भविष्य में सफलता के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया तथा पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा विद्यार्थियों को दिए गए योग्य मार्गदर्शन की भी सराहना की।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar