(Date : 06/May/2424)

(Date : 06/May/2424)

ਨਾੜ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਉੱਪਰ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਣ ਲਈ 334 ਨੋਡਲ ਅਫਸਰਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕਲੱਸਟਰ ਅਫ਼ਸਰ ਨਿਯੁਕਤ | एपीजे में हुआ शपथ ग्रहण समारोह (2024-25) का आयोजन | डिप्स चेन में अभिभावक-शिक्षक बैठककी गईं (पीटीएम) आयोजित | एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर के छात्रों ने पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया | के.एम.वी. कालजीएट स्कूल के बुक बैंक द्वारा बांटी गई नि:शुल्क पुस्तकें |

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के प्राध्यापकवृंद बुलंदियों को छूने में अग्रसर: प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा






जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर संगीत के क्षेत्र में हमेशा से बुलंदियों को चूमता रहा है इसके कई विद्यार्थी आज बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों में प्रतिष्ठित गायक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं और यह इसीलिए है क्योंकि इसके  प्राध्यापक भी निरंतर अपनी प्रतिभा को तराशने में संलग्न रहते हैं। म्यूजिक वोकल स्नातकोत्तर विभाग के प्राध्यापक डॉ विवेक वर्मा को प्रसार भारती ऑल इंडिया रेडियो शिमला के सेंट्रल ऑडिशन बोर्ड (CAB)द्वारा इंडियन क्लासिकल म्यूजिक वोकल में अप्रूव्ड बी हाई ग्रेड(B High  grade) कलाकार के रूप में चयनित किया। गया,

इसके साथ ही म्यूजिक इंस्ट्रुमेंटल स्नातकोत्तर विभाग के डॉ सुमित सिंह को भी प्रसार भारती ऑल इंडिया रेडियो जालंधर के  सैंट्रल ऑडिशन बोर्ड(CAB)द्वारा इंडियन क्लासिकल म्यूजिक इंस्ट्रूमैंटल सितार वादन में अप्रूव्ड बी हाई ग्रेड(B High grade) कलाकार के रूप में चुना गया। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने डॉ विवेक वर्मा एवं डॉ सुमित सिंह को को बधाई देते हुए भविष्य में भी निरंतर इसी तरह लगातार अभ्यास करते हुए प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया उन्होंने कहा कि विद्यार्थी टीचर्स की उपलब्धियों से प्रेरित होकर निश्चित रूप से खुद भी आगे बढ़ने का प्रयास करते हैं।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar