(Date : 27/April/2424)

(Date : 27/April/2424)

ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया | डिप्स स्कूल सूरानुस्सी मेंलगाया ट्रैफिक जागरूकता सेमिनार | के.एम.वी. की छात्राओं ने चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने से संबंधित जानकारी हासिल की |

आई.के.जी पी.टी.यू के कुलपति डा.मित्तल ने कर्मचारी हरजिंदर सिंह को सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया






जालंधर (अरोड़ा) :- आई.के गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आईकेजी पीटीयू) में सोमवार को कर्मचारी हरजिंदर सिंह, वरिष्ठ सहायक को सेवानिवृति के अवसर पर सम्मानित किया गया! इस अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुशील मित्तल ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया! अपने मुख्य भाषण में उन्होंने विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को ईमानदारी के साथ अपने-अपने पदों पर अथक परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया! इस अवसर पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. एस. के मिश्रा एवं संयुक्त रजिस्ट्रार एवं डीन पी एंड ईपी डॉ आर.पी.एस बेदी ने भी सहकर्मियों के साथ अपने विचार साझा किये! कार्यक्रम का आयोजन यूनिवर्सिटी के एच.आर विभाग की ओर से किया गया,

जिसमें डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. एकोंकार सिंह जोहल की तरफ से कुलपति डॉ. सुशील मित्तल, रजिस्ट्रार डॉ. एस.के मिश्रा एवं डीन पी.एण्ड ई.पी डा.आर पी एस बेदी के हाथों सेवानिवृत्त कर्मचारी हरजिंदर सिंह को सम्मानित करवाया गया! वरिष्ठ सहायक हरजिंदर सिंह यूनिवर्सिटी में आने से पहले भारतीय सेना में थे और वहां से सेवानिवृत्त होने के बाद वर्ष 2010 में विश्वविद्यालय में क्लर्क के तौर पर भर्ती हुए थे! वर्ष 2013 में उन्हें वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नत किया गया था !

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar