(Date : 28/April/2424)

(Date : 28/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

सेंट सोल्जर इंस्टीटूशन्स के छात्रों को नशा मुक्त समाज सृजन के लिए किया प्रेरित






जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में नशा मुक्त देश बनाने का संदेश देते हुए अंतर राष्ट्रीय नशा ओर नशा तस्करी विरोधी दिवस पर जागरूकता सेमिनार करवाया गया। प्रिंसिपल सतविंदर कौर के नेतृत्व में आयोजित इस सेमिनार में छात्रों को नशे के बुरे प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। सेमिनार को संबोधन करते हुए डायरेक्टर इंदर कुमार साहनी नशा एक रोग है, जो पीड़ित को शारीरिक ओर मानसिक तौर पर कमजोर बनाता है। इसके अलावा नशे अपराध को भी जन्म देते हैैं। अगर नशा ओर नशा तस्करी पर रोग लगा ली जाए तो देश में अपराध का ग्राफ कम किया जा सकता है। नशे के कारण होने वाले रोग जैसे कैंसर इत्यादि के मामलों को भी कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर समूह नागरिक नशे को खत्म करने का सांझा प्रयास करे तो नशों को खत्म करना ज्यादा मुश्किल नहीं है। जरूरत है तो इतनी कि युवा वर्ग को इसके बुरे प्रभावों के प्रति जागरूक करने की। इसके विरुद्ध आवाज उठाने की। नशा मुक्ति से युवा पीढ़ी का भविष्य उज्जवल और सुरक्षित हो जायेगा। विद्यार्थी वर्ग इस में अहम भूमिका निभा सकता है। डायरेक्टर साहनी ने सभी छात्रों को नशा मुक्त समाज सृजन में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar