(Date : 27/April/2424)

(Date : 27/April/2424)

ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया | डिप्स स्कूल सूरानुस्सी मेंलगाया ट्रैफिक जागरूकता सेमिनार | के.एम.वी. की छात्राओं ने चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने से संबंधित जानकारी हासिल की |

एचएमवी में एक दिवसीय हैंडस ऑन ट्रेनिंग व वर्कशाप का आयोजन






जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय के जूलॉजी विभाग द्वारा डीबीटी स्टार कालेज स्कीम के अन्तर्गत एक दिवसीय हैंड्स ऑन ट्रेनिंग व वर्कशाप का आयोजन किया गया।  इसका विषय कशेरूकी जंतुओं के परजीवियों का अलगाव, संरक्षण और पहचान था। इस वर्कशाप का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को प्रैक्टिकल अनुभव देना था। वर्कशाप में बतौर रिसोर्स पर्सन पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के जूलॉजी विभाग से डॉ. हरप्रीत कौर उपस्थित थी। डीन अकादमिक व जूलॉजी विभागाध्यक्षा डॉ. सीमा मरवाहा ने प्लांटर भेंट कर डॉ. हरप्रीत कौर का स्वागत किया। डॉ. हरप्रीत कौर जो कि एक प्रख्यात परजीवविज्ञानी है, ने विभिन्न प्रकार के जंतुओं के अंत: परजीवियों पर चर्चा की जिनमें मनुष्य भी शामिल था।

उन्होंने इन परजीवियों से बचाव के तरीकों को अपनाने पर काोर दिया। उन्होंने अकेलेपन की विधियों, इनकी पहचान के लक्ष्णों आदि पर चर्चा की। डॉ. कौर ने छात्राओं को हैंडस ऑन ट्रेनिंग सेशन भी दिया जिसमें रिसर्च फैलो सुशील कुमार व नितिन घई ने उनकी सहायता की। बीएससी मेडिकल तथा बीएससी बायोटेक्नालोजी की छात्राओं ने इस वर्कशाप में भाग लिया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं को प्रैक्टिकल सैशन करवाने वाली वर्कशापस में भाग लेने की प्रेरणा दी। डॉ. सीमा मरवाहा ने सभी का धन्यवाद किया। मंच संचालन डॉ. साक्षी वर्मा ने किया। रवि कुमार ने वर्कशाप प्रबधन में सहयोग दिया। लैब सहायक सचिन कुमार ने वर्कशाप के लिए जरूरी सभी सामान का प्रबंध करने में सहयोग दिया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar