(Date : 28/April/2424)

(Date : 28/April/2424)

ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया | डिप्स स्कूल सूरानुस्सी मेंलगाया ट्रैफिक जागरूकता सेमिनार | के.एम.वी. की छात्राओं ने चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने से संबंधित जानकारी हासिल की |

के.एम.वी. की दविंदर एम.ए.(जे.एम.सी.) सेमेस्टर चौथा तथा हरमनदीप सेमेस्टर दूसरा में रहीं अव्वल






जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के द्वारा सदा अपनी छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया जाता रहता है जिसके फलस्वरूप छात्राएं शानदार परीक्षा परिणाम हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित करती आ रही हैं. इसी श्रंखला में विद्यालय के पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ  जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की एम.ए. (जनरलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) सेमेस्टर चौथा एवं दूसरा की छात्राओं ने शानदार परीक्षा परिणाम हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया. ऑटोनॉमस दर्जे के अंतर्गत आयोजित हुई इन परीक्षाओं में  सेमेस्टर चौथा मीन से 1099/1600 अंकों के साथ देवेंद्र कौर पहले स्थान पर रही. 1080/1600 अंकों के साथ मुगरजीत कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया जबकि 1018/1600 अंकों के साथ निक्की दुबे तीसरे स्थान की हकदार बनी. इसी प्रकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित क्रेडिट सिस्टम के अंतर्गत एम.ए.(जे.एम.सी.) सेमेस्टर दूसरा के परीक्षा परिणामों में 7.54 एस.जी.पी.ए. के साथ हरमनदीप कौर पहले स्थान पर रही.  अग्रिमा जैन ने 7.52  एस.जी.पी.ए. के साथ दूसरा स्थान हासिल किया जबकि  प्रिया यादव 6.97 एस.जी.पी.ए. के साथ तीसरे स्थान पर रही. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने सभी होनहार छात्राओं को मुबारकबाद देते हुए भविष्य में भी सफलता के नए आयाम स्थापित करने की प्रेरणा दी और साथ ही पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के द्वारा छात्राओं को प्रदान किए जाते उचित मार्गदर्शन की भी सराहना की |

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar