(Date : 28/April/2424)

(Date : 28/April/2424)

ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया | डिप्स स्कूल सूरानुस्सी मेंलगाया ट्रैफिक जागरूकता सेमिनार | के.एम.वी. की छात्राओं ने चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने से संबंधित जानकारी हासिल की |

अमरनाथ यात्रा के दौरान राशन सामग्री के ट्रक रवाना करने से पहले हुआ हवन यज्ञ






शिव भक्तों ने बम बम भोले के जयकारों के साथ ट्रकों को किया रवाना

अमृतसर (मक्कड़) -1 जुलाई को हो रही अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवोहम सेवा मंडल छेहरटा अमृतसर से चेयरमैन अशोक बेदी व पूरी टीम हर वर्ष की तरह इस बार भी खरोट मोड कठुआ में संगतो के लिए 30 जून को लंगर भंडारा शुरू कर रहे हैं, जिसको लेकर मंगलवार रात को छेहरटा से राशन सामग्री के ट्रक रवाना किए गए। ट्रकों को रवाना करने से पहले मंदिर बाबा भौडे वाला में हवन यज्ञ करवाया गया। हवन यज्ञ पूजा के दौरान परम संत अद्वैत स्वरूप श्री आरती देवा जी महाराज और अशनील महाराज भी हाजिर है और राशन सामग्री के ट्रकों को रवाना किया। भक्तों की ओर से बम बम भोले के जयकारे लगाए गए।

चेयरमैन अशोक बेदी ने बताया कि आज 27 जून को अमरनाथ यात्रा के रास्ते में कठुआ खरोट मोड लंगर भंडारे के लिए राशन सामग्री ट्रकों को रवाना किया गया है और 30 जून को रात्रि शिव जागरण किया जाएगा जिसमें आरती देवा जी महाराज भी पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि लंगर भंडारे के दौरान संगतो के लिए जहां लंगर भंडारे का इंतजाम होगा वहां है बच्चों के लिए दूध रहने का इंतजाम और मेडिकल सहूलत भी मुहैया होगी।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar