(Date : 05/May/2424)

(Date : 05/May/2424)

ਨਾੜ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਉੱਪਰ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਣ ਲਈ 334 ਨੋਡਲ ਅਫਸਰਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕਲੱਸਟਰ ਅਫ਼ਸਰ ਨਿਯੁਕਤ | एपीजे में हुआ शपथ ग्रहण समारोह (2024-25) का आयोजन | डिप्स चेन में अभिभावक-शिक्षक बैठककी गईं (पीटीएम) आयोजित | एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर के छात्रों ने पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया | के.एम.वी. कालजीएट स्कूल के बुक बैंक द्वारा बांटी गई नि:शुल्क पुस्तकें |

डिप्स कॉलेज में लगाया गया एक दिवसीय योग कैंप






जालंधर (प्रवीण) :- डिप्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन, ढिलवां में विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए एक दिवसीय योग कैंप का आयोजन किया गया। कैंप की शुरूआत में बच्चों और स्टाफ को प्राणायाम और योग आसनों के बारे में जानकारी दी। सहायक प्रोफेसर सुखमिंदर वीर कौर की देखरेख में सभी को विभिन्न तरह के योग करवाए गए और उनके फायदों से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि योग हमेशा शिक्षक की देखरेख में करना और उसके नियमों का पालन करना चाहिए। इससे योग करने के अच्छे परिणाम मिलते है। योग को हमें अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए इससे हम निरोग और स्ट्रेस फ्री रह सकते है। इससे मन को शांति मिलती है जो पढ़ाई के लिए बहुत ही जरूरी है। प्रिंसिपल मुकेश कुमार ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य जीवन के लिए प्रेरित करते योग के साथ हेल्दी फूड लेने के लिए प्रेरित किया। भारत को योग गुरू कहा जाता है। योग भारत की प्राचीन परंपरा का अमूल्य उपहार है। यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है। अगर हमारा शरीर स्वस्थ है तो हम अपने कार्यों को अच्छे तरीके से कर सकते है। इसलिए हम सभी को हर रोज कम से कम एक घंटे तक योग करना चाहिए।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar