(Date : 05/May/2424)

(Date : 05/May/2424)

ਨਾੜ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਉੱਪਰ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਣ ਲਈ 334 ਨੋਡਲ ਅਫਸਰਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕਲੱਸਟਰ ਅਫ਼ਸਰ ਨਿਯੁਕਤ | एपीजे में हुआ शपथ ग्रहण समारोह (2024-25) का आयोजन | डिप्स चेन में अभिभावक-शिक्षक बैठककी गईं (पीटीएम) आयोजित | एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर के छात्रों ने पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया | के.एम.वी. कालजीएट स्कूल के बुक बैंक द्वारा बांटी गई नि:शुल्क पुस्तकें |

डीएवी कॉलेज जालंधर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया






जालंधर (अरोड़ा) :- डीएवी कॉलेज जालंधर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनएसएस यूनिट द्वारा प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार के नेतृत्व में योग दिवस मनाया गया। इसमें एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों और स्वयंसेवकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने स्वयंसेवकों के साथ अपने विचार साझा करते हुए भारतीय संस्कृति के संदर्भ में योग के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि यदि हमें जीवन में अपना मानसिक, शारीरिक एवं आध्यात्मिक विकास करना है तो योग को जीवन का अनिवार्य अंग बनाना होगा। उनके मुताबिक आज के इस तेज रफ्तार युग में योग हर इंसान के लिए बेहद जरूरी है। इस अवसर पर एनएसएस समन्वयक डॉ. साहिब सिंह ने कहा कि आज का मानव बेहद तनावपूर्ण परिस्थितियों से गुजर रहा है, आज के भौतिकवादी युग में हमें हर तरह से मजबूत होने की जरूरत है, जिसके लिए योग एक अत्यंत कारगर साधन है।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गुरजीत कौर ने कार्यक्रम अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों को विभिन्न प्रकार के योगासन कराये। उन्होंने यह भी कहा कि हमें योग से होने वाले फायदों के बारे में अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी साझा करनी चाहिए ताकि एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके। इस अवसर पर भौतिकी विभाग से प्रो. सुनील ठाकुर और प्रो. राहुल शेखरी भी उपस्थित रहे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar