(Date : 28/April/2424)

(Date : 28/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

के.एम.वी. ने पंजाब सरकार के प्रोग्राम सी.एम. की योगशाला में लिया भाग






जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के द्वारा विभिन्न खेलों के साथ-साथ  योगाभ्यास तथा ध्यान मुद्राओं के   साथ शारीरिक एवं मानसिक तंदुरुस्ती के प्रति जागरूकता फैलाने के मकसद के साथ समय-समय पर विभिन्न प्रोग्राम आयोजित किए जाते रहते हैं. इसी श्रंखला में कन्या महा विद्यालय के द्वारा पंजाब सरकार के प्रोग्राम सी.एम. की योगशाला  में पूरे जोश एवं उत्साह के साथ भाग लिया गया.

जालंधर की पी.ए.पी. ग्राउंड में आयोजित पंजाब सरकार के द्वारा इस विशेष कार्यक्रम में के.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कॉलेज तथा हॉस्टल की छात्राओं ने अध्यापकों के मार्गदर्शन में भाग लेते हुए विभिन्न योगासनों तथा मुद्राओं को प्रदर्शित कर तंदुरुस्त शरीर के साथ-साथ सेहतयाब मानसिकता के महत्व को बाखूबी दर्शाया. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने पंजाब सरकार के सभी नागरिकों को योग एवं ध्यान के साथ सेहत कल्याण की मान्यता प्राप्त ट्रेनर्स के द्वारा नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करने के प्रयत्न की भरपूर सराहना की और कहा कि कन्या महा विद्यालय द्वारा जनकल्याण कि ऐसे प्रोग्रामों में सदा अग्रणी रूप में योगदान डाला जाता रहता है जो भविष्य में भी इसी प्रकार जारी रहेगा. इसके साथ ही उन्होंने समूह आयोजक मंडल के द्वारा किए गए प्रयत्नों की भी प्रशंसा की. उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पंजाब सरकार के द्वारा सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar