(Date : 28/April/2424)

(Date : 28/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

बी बी के डी ए वी काॅलेज फाॅर विमेन द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन






अमृतसर (प्रतीक) :- बी बी के डी ए वी काॅलेज फाॅर विमेन, अमृतसर के फिज़िकल एजुकेषन विभाग, एन.सी.सी और एन. एस. एस. युनिट द्वारा 21 जून, 2023 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल डाॅ. पुष्पिंदर वालिया के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में टीचिंग, नाॅन टीचिंग के कर्मचारियों और छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह कार्यक्रम भारतीय योग संस्थान के राजेश भाटिया, संजना कुंदरा और मीनाक्षी की देख रेख में हुआ। इस अवसर पर राजेश भाटिया ने बताया कि योग, शरीर और मन में संतुलन स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। ऋषि-मुनि योग पद्धति को अपनाकर दीर्घायु प्राप्त करते थे। उन्होंने अत्यंत सरल विधि से विविध योगासन फैकल्टी सदस्यों एवं छात्राओं को सिखाए। उन्होंने बताया कि नियमित योगासनों से अनेकों बीमारियों जैसे हाई ब्लड प्रेषर, शूगर, सर्वाइकल, कमर एवं घुटनों के दर्द से निजात पाई जा सकती है। इस अवसर पर डाॅ. अनीता नरेन्द्र, डीन कम्युनिटी इनिशिएटिव्ज़ ने आए मेहमानों का धन्यवाद किया। उन्होंने सभी को प्रतिदिन योग करने के लिए पे्ररित करते हुए कहा कि वर्तमान भागदौड़ एवं तनाव से भरे जीवन में योग को अपनाकर हम स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। योग दिवस के अवसर पर एन एस विभाग द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई। इस अवसर पर प्रो. सुरभि सेठी, डाॅ. निधि अग्रवाल, एन.एस. एस. प्रोग्राम अफसर, प्रो. स्वीटी बाला, अघ्यक्ष फिज़िकल एजुकेषन विभाग, डाॅ. साहिल गुप्ता, प्रो. सुमेरा छाबड़ा, प्रो. चीना, प्रो. संजीव शर्मा, अंकुर शर्मा एवं सुखबीर कौर, विशेष रुप से उपस्थित रहे। आए मेहमानों को काॅलेज की ओर से स्मृति चिन्ह स्वरुप नन्हें पौधे प्रदान किए गये।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar