(Date : 27/April/2424)

(Date : 27/April/2424)

ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया | डिप्स स्कूल सूरानुस्सी मेंलगाया ट्रैफिक जागरूकता सेमिनार | के.एम.वी. की छात्राओं ने चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने से संबंधित जानकारी हासिल की |

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ने वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग थीम के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस






जालंधर (मक्कड़) :- बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित 'दिशा-एन इनीशिएटिव'' के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए  इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाऊन में 'योग के माध्यम से फिटनेस' पर एक सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें इनोसेंट हार्ट्स के टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ ने भाग लिया। इस योग सत्र में छात्रों व उनके अभिभावकों ने भी भाग लिया। यह सत्र आयुष मंत्रालय और स्कूल ऑफ योगा के सर्टिफाइड योग प्रशिक्षकों  सोनिया एरोन व मीना गुप्ता के द्वारा आयोजित किया गया। उन्होंने इस बात पर बल देते हुए कहा कि योग एक कला है, स्वस्थ जीवन जीने का विज्ञान है। इससे शरीर में संतुलन बना रहता है, ताकत व लचीलापन आता है। उन्होंने भुजंग आसन, वीरभद्र आसन, मरकत आसन और सूर्य नमस्कार जैसे विभिन्न आसनों को करने की उचित तकनीक सिखाई। फिर उन्होंने श्वास व्यायाम प्राणायाम पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने प्राणायाम 'अनुलोम-विलोम व कपालभाति' का प्रदर्शन किया व सभी से करवाया। सोनिया एरोन ने प्रत्येक आसन और प्राणायाम के लाभों के बारे में बताया। उन्होंने सभी को फिट रहने के लिए प्रेरित किया। इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य सभी की प्राथमिकता होना चाहिए। इसलिए फिट रहने के लिए हर किसी को कोई न कोई व्यायाम अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग-विज्ञान एक आध्यात्मिक अनुशासन है, जो मन और शरीर के मध्य सामंजस्य लाने में मदद करता है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar