(Date : 28/April/2424)

(Date : 28/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

दोआबा कॉलेज में 9वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया






जालंधर (अरोड़ा) :- दोआबा कॉलेज में 9वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जालन्धर योग समागम आर्ट आफ लिविंग, माई एफ.एम. रेडियो 94.3 एवं हॉक राईडर जालन्धर के संयुक्त प्रयासों से आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुशील रिँकू- मैंबर ऑफ पार्लियामेंट, जालन्धर तथा विशिष्ट अतिथियों में रमन अरोड़ा- एमएलए, जालन्धर सेन्टरल, ध्रुव मित्तल- कोषाध्यक्ष, कॉलेज मैनेजिंग कमेटी, सत्यपाल गुप्ता- मैंबर, कॉलेज मैनेजिंग कमेटी तथा कुलदीप सिंह- आर्ट ऑफ लिविंग, रोहित- हॉक राईडर उपस्थित हुए जिनका हार्दिक अभिनंदन प्रिं. डा. प्रदीप भंडारी, प्रो. अरविंद नंदा, प्रो. सुखविंदर सिंह व डा. सुरेश मागो- ईवेंट कोर्डिनेटरस ने किया। समागम का शुभारंभ माहनुभावों ने ज्योति प्रज्ज्वलन से किया। इसके बाद पसिद्ध भजन गायक राजेश प्रेमी ने अपने भजन ओम बोले रोम रोम बोले ओम ने दर्शकों के मन चित्त को आनंदित किया। 94.3 माई एफ.एम. आर.जे. गैरी, रीत एवं विकास ने भी दर्शकों का मनोरंजन किया। प्रिं. डा. प्रदीप भंडारी ने अपने सम्बोधन में सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत करते हुए 9वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी को शुभकामनाऐं दी तथा योग को चित्तवृति निरूधा अर्थात चित की बुराईयों को समाप्त करने वाला साधन बताया। उन्होंने योग को शरीर, श्वास एवं मन से जोडऩे पर बल दिया। प्रत्येक व्यक्ति को सुनकर सीखने की ओर बढऩा चाहिए ताकि सीखकर जीवन को सुधारा जा सके। सुशील रिंकू- मुख्य अतिथि ने कॉलेज के द्वारा समाज के लिए किए जाने वाले कार्यों की प्रशंसा करते हुए आशा प्रकट की कि आने वाले समय में कॉलेज शिक्षा के साथ साथ सामाजिक मूल्यों का इसी तरह प्रसार करता रहेगा।  इसके  बाद कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री कुलदीप सिंह एवं श्री रोहित- प्रशिक्षक, आर्ट ऑफ लिविंग ने अपने शिष्यों के सहयोग से मौजूद दर्शकों से योगभ्यास करवाते हुए भुजुंग आसन, नौका आसन, ताड़ आसन, शुल्भ आसन, पाद आसन एवं नाड़ी शोधन क्रियाओं का अभ्यास करवाया। कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव पर प्रिं. डा. प्रदीप भंडारी द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथियों एवं योग प्रशिक्षकों को पौधे देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में एनसीसी, एनएसएस, हेल्थ एवं वेल बींग के सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अन्त में कार्यक्रम के को-कार्डिनेटर प्रो. सुरेश मागो ने सभी का धन्यवाद किाय।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar