(Date : 28/April/2424)

(Date : 28/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

डीएवी कॉलेज जालन्धर में हवन यज्ञ का आयोजन






जालंधर (अरोड़ा) :- हिन्दी विभाग, डीएवी कॉलेज जालन्धर द्वारा हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान के रूप में प्राचार्य डॉ राजेश कुमार ने आहुतियां प्रदान की। हवन यज्ञ का विधिवत् आयोजन पंडित आनंद शास्त्री के द्वारा किया गया। प्राचार्य महोदय ने कहा भारतीय संस्कृति विश्व की प्राचीन संस्कृति है। उसमें वेद सबसे प्राचीन ग्रंथ है। वेद का प्रतिपाद्य विषय यज्ञ-विज्ञान है। यज्ञ से मानसिक शांति मिलती है और साथ ही वातावरण शुद्घि होती है और सद्विचार आते हैं। उन्होंने सभी को ग्रीष्मावकाश के लिए शुभकामनाएं दी तथा छात्रों को अनुशासन में रहते हुए मेहनत से पढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर वरिष्ठ उप-प्राचार्य  प्रो.सलिल उप्पल, उप-प्राचार्य प्रो.अर्चना ओबरॉय , डिप्टी रजिस्ट्रार प्रो.नरेश, प्रो. अशोक कपूर, हिन्दी विभागाध्यक्षा प्रो. सन्दीपना शर्मा, प्रो. ऋतु तलवाड़, प्रो. सीमा, पीआरओ डॉ.विनोद, डॉ. ऋचा, प्रो. मिन्नी अन्य शिक्षक तथा गैर शिक्षक वर्ग उपस्थित रहे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar