(Date : 28/April/2424)

(Date : 28/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

संस्कृति केएमवी स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया






जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 के अवसर पर संस्कृति केएमवी स्कूल में  स्कूल प्रधानाचार्या रचना मोंगा जी के दिशा-निर्देश में 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के योग प्रशिक्षक ने छात्रों को विभिन्न आसनों का प्रशिक्षण देकर उनका प्रदर्शन किया। इस अवसर पर स्कूल  प्रधानाचार्या रचना मोंगा जी ने अपने संबोधन में कहा कि अपनी व्यस्त दिनचर्या में भी हमारे लिए मानसिक, शारीरिक एवं आत्मिक स्तर पर सुदृढ़ होना उतना ही आवश्यक है जितना की शरीर के लिए भोजन एवं योगा।

योग मानव शरीर एवं ब्रह्मांड के  कामकाज के साथ गहराई से जुड़ा है। योग मानव को परमात्मा से जोड़ता है। इसके द्वारा मानव अपनी इंद्रियों पर नियंत्रण पाना सीख जाता है। इस आयोजन के माध्यम से स्कूल ने एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य के संदेश पर आधारित थीम”योग फॉर वसुधैव कुटुम्बकम” को संपूर्ण समर्थन प्रदान किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar