(Date : 29/April/2424)

(Date : 29/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

डी.ए.वी. कॉलेज नकोदर में 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' मनाया






सुखी जीवन जीने के लिए योग बेहद जरूरी - प्रो. विनय कुमार

नकोदर (अरोड़ा) - भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय के दिशा-निर्देशों और पंजाब सरकार की हिदायतों की अनुसार के.आर.एम. डी.ए.वी. कॉलेज, नकोदर के एन.एस.एस., एन.सी.सी. (21 पंजाब बटालियन और 2 पंजाब बटालियन) और स्टैंडर्ड क्लब दारा लायंस क्लब नकोदर ग्रेटर, नीमा, ए.यू. समाल फाइनांस बैंक के सहयोग से प्रिंसीपल डा. अनूप कुमार के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर योग गुरु प्रो. विनय कुमार ने आसन और योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने शरीर के विभिन्न अंगों को स्वस्थ रखने के लिए आसन और प्राणायाम करवाए। उन्होंने कहा कि सुखी जीवन जीने के लिए योग बहुत जरूरी है। प्राणायाम की शुरुआत प्रमातमा का धन्यवाद करते हुए प्रार्थना से की गई। प्रिंसीपल डॉ. अनूप कुमार ने भारतीय संस्कृति के अनुसार आसन और प्राणायाम अपनाने को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाना कॉलेज की समृद्ध विरासत का अहम हिस्सा है।

इस मौके पर योग दिवस से संबंधित पेंटिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता भी कराई गई। स्लोगन राइटिंग में करमजीत कौर ने पहला और गगनदीप ने दूसरा स्थान हासिल किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में हरगुन कौर ने पहला, जैसमीन ने दूसरा और मनविंदर कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर कॉलेज की स्थानीय कमेटी के सदस्य ओ.डी. शारदा, प्रिंसीपल प्रबल जोशी, डॉ. वीना गुम्बर और उनकी टीम, एन.एस.एस. प्रोगराम अफसर प्रो. (डॉ.) कमलजीत सिंह, प्रो. सीमा कौशल, एन.सी.सी. इंचार्ज प्रो. सुप्रिया, सुपरडेंट राजीव टंडन, प्रो. अजय कुमार लितरां, मैडम नीतू के अलावा कॉलेज के अन्य स्टाफ सदस्यों सहित 150 से अधिक एन.एस.एस. वालंटियरों और 21 पंजाब बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विशाल उप्पल के निर्देशन में एन.सी.सी. कैडेट, एम.डी. दया नंद मॉडल स्कूल नकोदर, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल पूनियां, गुरु नानक नेशनल कॉलेज नकोदर, डीएवी कॉलेज नकोदर, फाल्कन आई.पी. स्कूल सुलतानपुर लोधी, फुलवाड़ी पब्लिक स्कूल लोहियां खास, मदर्स प्राइड इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल मलसियां आदि सहित अन्य शिक्षण संस्थानों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अंत में प्रिंसीपल डॉ. अनूप कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी को रिफरेशमेंट भी वितरित की गई।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar