(Date : 29/April/2424)

(Date : 29/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

डिप्स चेन में मनाया गया योगा डे






जालंधर (प्रवीण) :- सेहतमंद जिदंगी के प्रति विद्यार्थियों और स्टाफ को जागरूक करने के लिए डिप्स चेन में अंतर राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस मौके पर सभी इंस्टीट्यूटस में एक दिवसीय योगा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के दौरान योगा और पीटी टीचर्स ने स्टाफ और विद्यार्थियों को बताया कि किस तरह से वह आज की भागमभाग वाली जिदंगी में योग के माध्यम से स्ट्रैस को दूर सकते है। 

कैंप के दौरान स्टाफ और स्टूडेंट्स को प्रयायाम, सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, अर्ध चंद्रासन, वृक्षासन, सेतु बांध, नटराज आसन, ओम-विलोम आदि आसन करने का सही तरीका और उनके फायदे बताए।उन्होंने बताया कि योग शब्द यूज से बना है जिसका अर्थ जोड़ना है और योग मन को आत्मा के साथ जोड़ता है। ज्ञान योग से विचारों से शुद्धता आती है और अध्ययन करने से बुद्धि का विकास होता है। इसे करने के लिए काफी अभ्यास की आवश्यकता होती है।

प्रिंसिपल्स ने बताया कि योग हमेशा ताजा हवा और खाली जगह में करना चाहिए। सीधे जमींन पर न बैठ कर दरी या मैट पर योगा करना चाहिए। भोजन करने के तुरंत बाद योग नहीं करना चाहिए और हमेशा सही तरीके से करना चाहिए ताकि उसका पूरा लाभ मिल सके। एमडी सरदार तरविंदर सिंह ने सभी को अपने जीवन में पौष्टिक आहार और योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया। आज की भागदौड़ वाली जिदंगी में इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता और एकग्रता बढ़ती है।सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने कहा कि इससे करने से विद्यार्थी मानसिक व शारीरिक तौर पर मजबूत होगे और उनका फोकस लेवल भी बढ़ेगा।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar