(Date : 28/April/2424)

(Date : 28/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

डी.ए.वी. कॉलेज जालन्धर के‌ एम. ए. संस्कृत के‌ छात्र‌ ने‌ नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर इतिहास रचा






जालंधर (अरोड़ा) :- राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर‌ से‌ आयोजित यूजीसी नेट दिसम्बर 2022 की परीक्षा में डी. ए. वी. कॉलेज जालन्धर के‌ स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग के छात्र रवि चौधरी ने संस्कृत विषय की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इस परीक्षा को उत्तीर्ण करके कॉलेज का नाम रोशन किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ राजेश कुमार‌ के‌ द्वारा छात्र को सम्मानित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा की उत्तीर्णता उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अध्यापन के इच्छुक छात्र के लिए वर्तमान में अनिवार्य अर्हता है तथा स्नातकोत्तर संस्कृत उत्तीर्ण किए हुए छात्रों को‌ पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ- साथ शोध के‌ क्षेत्र में भी अपनी रुचि बढ़ानी चाहिए, क्योंकि संस्कृत में शोध की संभवानाएं सर्वाधिक हैं तथा छात्रों को यूजीसी की ओर से‌ अनुसंधान के लिए प्रदान की जाने वाली अध्येतावृत्ति का भी लाभ उठाना चाहिए। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार‌ ने‌ इस उपलब्धि के लिए संस्कृत विभाग के शिक्षक प्रो. ऋतु, प्रो. विवेक और‌ प्रो.अरुणा को बधाई दी।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar