(Date : 29/April/2424)

(Date : 29/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

एचएमवी की छात्रा की अद्वितीय विजय ने भारत को गौरवान्वित किया






जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय की छात्रा राधिका ने अपने अद्वितीय कौशल, दृढ़ संकल्प एवं अटूट भावना को परिलक्षित करते हुए सीनियर एशियन रैसलिंग चैंपियनशिप-2023 में स्वर्ण पदक प्राप्त कर न केवल खेल इतिहास मे अपना नाम दर्ज किया अपितु एच.एम.वी. के इतिहास को भी गौरवान्वित किया। उसने अपने अदम्य प्रयासों से कजाकिस्तान से अपने प्रतिद्वन्द्वी को 68 कि.ग्रा. वर्ग की कड़ी टक्कर देकर पराजित किया। प्रतिभागियों से भरे भव्य मैदान में आयोजित सीनियर एशियन रैसलिंग चैंपियनशिप में राधिका ने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक बाधाओं को पार कर अपने प्रतिद्वन्द्वी से जीत प्राप्त की।

उसके इस शानदार प्रदर्शन की सारी उपस्थित दर्शकों द्वारा सराहना की गई। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने राधिका को उसकी इस अप्रतिम जीत हेतु बधाई दी एवं कहा कि उसकी यह विजय न केवल संस्थान के लिए बल्कि उनके कोचिंग सदस्यों एवं फैकल्टी के लिए भी गौरव का विषय है। जिन्होंने इस असाधारण रैसलर के कौशल को निखारने एवं उसके करियर को दिशा देने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि राधिका की जीत न केवल संस्था के लिए गौरव का विषय है बल्कि खेल जगत में भारत को भी गौरवान्वित करता है। राधिका के हर निश्चय, संकल्प एवं जुनून ने रैसलरों को नई सीख प्रदान की है। उससे न केवल एशियाई चैंपियनशिप का खिताब जीता है बल्कि सभी रैसलरों के दिलों में आशा एवं विश्वास की नई भावना को जागृत भी किया है। उन्होंने राधिका को जीवनपथ के सफल मार्गों पर अग्रसर होने का शुभाषीश दिया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar