(Date : 29/April/2424)

(Date : 29/April/2424)

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर में कार्यक्रम का आयोजन | के.एम.वी. की नवनीत कौर बनी स्टेट टॉपर | सुशील रिंकू ने परिवार समेत मां चिंतपूर्णी के दरबार में लगवाई हाजिरी | जालंधर की खुशहाली के लिए भाजपा ही मात्र विकल्प : सुशील रिंकु | जालंधर लोकसभा हल्के के फिल्लौर विधानसभा में भाजपा का किला हुआ और ज्यादा मजबूत,कांग्रेस छोड़कर सैकड़ो परिवारों ने भाजपा की ज्वॉइन |

के.एम.वी. द्वारा कौशल विकसित करते नि:शुल्क समर कैंप के दौरान सिखाए जा रहे हैं स्पोकन इंग्लिश के गुर






जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर द्वारा  आयोजित कौशल विकसित करते नि:शुल्क समर कैंप के दौरान छात्राओं को स्पोकन इंग्लिश के गुर पूरी गंभीरता के साथ दिखाए जा रहे हैं। विद्यालय के पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश के द्वारा आयोजित इन कक्षाओं में  विभिन्न विभागों और कॉलेज के बाहर की छात्रएं पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग ले रही हैं। इस कोर्स के तहत छात्राओं को अंग्रेज़ी भाषा में संचार को और अधिक कुशल बनाने के लिए विभिन्न मॉड्यूल में पढ़ाया जा रहा है।

मॉड्यूल बुनियादी व्याकरण अवधारणाओं, वाक्य निर्माण, वार्तालाप कौशल, शब्दावली निर्माण, इंटरव्यू स्किल्स और पब्लिक स्पीकिंग पर केंद्रित हैं। इन कक्षाओं के दौरान प्रतिभागियों को बुनियादी अंग्रेज़ी वाक्य रचना सिखाई जा रही है और साथ ही उनकी शब्दावली में सुधार करने के लिए टिप्स भी दिए जा रहे हैं। छात्राएं इस अनुकरणीय पाठ्यक्रम की अत्यधिक सराहना कर रही हैं जिसने उन्हें अपने संचार कौशल में सुधार करने के लिए एक उत्तम मंच प्रदान किया है तथा जिसकी आज के युग में बहुत ज़रूरत है। विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान छात्राओं के लिए यह एक बहुत ही ताज़गी से भरा प्रोग्राम है जिसके माध्यम से वह अपने समय और ऊर्जा का सदुपयोग कर सकती हैं और इस तरह के पाठ्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के सर्वपक्षीय विकास में सहायक होते हैं। उन्होंने इस तथ्य पर भी ज़ोर दिया कि किसी के जीवन में सफलता संचार कौशल पर निर्भर करती है ताकि व्यक्ति अपने आप को अच्छे तरीके से अभिव्यक्त कर सके। साथ ही इस सफल आयोजन पर मैडम प्रिंसिपल ने डा. मधुमीत, अध्यक्षा, अंग्रेजी विभाग और सभी स्रोत वक्ताओं के प्रयासों की सराहना की।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar