(Date : 29/April/2424)

(Date : 29/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

सेंट सोल्जर स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया






वृक्ष हमारे जीवन का आधार है : डीएफओ सतिंदर सिंह

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स में पर्यावरण दिवस को समर्पित एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को पर्यावरण शुद्धता ओर जीवन में पेड़ों के महत्व के बारे में जागरूक करना था। इस संबंध आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में वन्य विभाग की ओर डीएफओ से सतिंदर सिंह उपस्थित हुए, जिनका स्वागत स्कूल डायरेक्टर सरदार सुखदेव सिंह तथा प्रिंसिपल शैली ओर एनसीसी कैडेट्स द्वारा किया गया। इस अफसर पर डीएफओ सतिंदर सिंह ने छात्रों को संबोधन करते कहा कि हमारे सौर मंडल में धरती ही एक ऐसा ग्रह है यहां जीवन संभव है।

पर्यावरण और  पेड़-पौधे ही मनुष्य जीवन का आधार हैं। यह मनुष्य की हज़ारों ज़रूरतों को पूरा करते हैं। पेड़ ना हो तो धरती पर हमारा जीवन असंभव है। पर अफसोस की बात है कि आज हमारा पर्यावरण प्रदूषित हो चुका है। इसका मुख्य कारण पेड़ों की कटाई ओर प्लास्टिक का प्रयोग शामिल है। इस लिए पर्यावरण शुद्धता तथा ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए ओर प्लास्टिक को ना कहने की आदत डालनी होगी। इस दौरान डायरेक्टर सुखदेव सिंह, प्रिंसिपल शैली भल्ला ने डीएफओ के साथ स्कूल कैंपस में वृक्षारोपण के साथ समूह छात्रों को पर्यावरण बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित भी किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar