(Date : 06/May/2424)

(Date : 06/May/2424)

सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में हिमाचल परिवार संघ की ओर से विशाल जलसे का आयोजन | ਨਾੜ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਉੱਪਰ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਣ ਲਈ 334 ਨੋਡਲ ਅਫਸਰਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕਲੱਸਟਰ ਅਫ਼ਸਰ ਨਿਯੁਕਤ | एपीजे में हुआ शपथ ग्रहण समारोह (2024-25) का आयोजन | डिप्स चेन में अभिभावक-शिक्षक बैठककी गईं (पीटीएम) आयोजित | एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर के छात्रों ने पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया |

सोशल साइंस विकली फेस्ट में डिप्स के बच्चों ने धरती के विभिन्न हिस्सों की पेश की झलक






जालंधर (प्रवीण) :- डिप्स स्कूल की ओर से बच्चों की सामाजिक विज्ञान में रूचि बढ़ाने के लिए सोशल साइंस विकली फेस्ट का आयोजन किया गया। चौथी से लेकर आठवीं तक बच्चों ने मिलकर विभिन्न तरह के मॉडल बनाए और उनके बारे में जानकारी अपने सहपाठियों से सांझी की। इस दौरान पांचवी कक्षा के अर्जून ने मेजर लेंडफार्म, कनिका हरनूर ने मैप आफ इंडिया, छठी कक्षा की हरमनदीप ने वाटर साइकल, अदित्री ने चंद्रायान 2, के अतिरिक्त सुखमनी, सना, गुरलीन, गुरसीरत ने सोलर सिस्टम, एकमजीत ने वोलकानो, रवनीत ने मिट्टी की परते, दीक्षा ने अर्बन रुलर लाइफ, गुरशरन ने महाद्वीप और समुंद्र के मॉडल तैयार किए। टीचर्स ने बच्चों को बताया कि किस तरह से हम विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक विज्ञान से जुड़े विषयों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते है। इससे वह जीवनभर हमें याद रहते है। मॉडल बनाने से आपकी कला में भी निखार आता है और आपको कुछ क्रिएटिव  करने का भी मौका मिलता है। प्रिंसिपल ने बच्चों के उत्साह और बढ़िया प्रदर्शन को देखकर कहा कि कुछ समय पहले लोगों को लगता था कि इस विषय में हम अपना करियर नहीं बना सकते है लेकिन ऐसा नहीं है। इसमें शिक्षा हासिल करने के बाद आप प्रोफेसर, शिक्षक, अनुसंधान विश्लेषक, संपादन, संग्रहालय प्रबंधक, इतिहासकार, समुद्र विज्ञान प्रबंधक आदि कई क्षेत्रों में अपना करियर बना सकते है। इसलिए इसे कभी भी दूसरे विषयों से कम नहीं आंकना चाहिए।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar