(Date : 05/May/2424)

(Date : 05/May/2424)

ਨਾੜ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਉੱਪਰ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਣ ਲਈ 334 ਨੋਡਲ ਅਫਸਰਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕਲੱਸਟਰ ਅਫ਼ਸਰ ਨਿਯੁਕਤ | एपीजे में हुआ शपथ ग्रहण समारोह (2024-25) का आयोजन | डिप्स चेन में अभिभावक-शिक्षक बैठककी गईं (पीटीएम) आयोजित | एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर के छात्रों ने पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया | के.एम.वी. कालजीएट स्कूल के बुक बैंक द्वारा बांटी गई नि:शुल्क पुस्तकें |

नोर्थ इंडिया मार्शल आर्ट्स गेम्स द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में डिप्स के प्रथमप्रीत ने जीता गोल्ड






जालंधर (प्रवीण) :-  खेल के मैदान में हर रोज नया मुकाम हासिल कर डिप्स स्कूल विद्यार्थी लगातार डिप्स चेन का नाम रोशन कर रहे है। हाल ही में नार्थ इंडिया मार्शल आर्ट्स गेम्स 2023 द्वारा आयोजित यूनिफाइट प्रतियोगिता में डिप्स स्कूल कपूरथला के प्रथमप्रीत ने गोल्ड मैडल हासिल किया। प्रिंसिपल डिंपल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 वीं कक्षा के प्रथमप्रीत ने 55 किलोग्राम जूनियर कैटेगिरी में गोल्ड मैडल हासिल किया है। प्रथम ने बताया कि इस खेल के लिए काफी समय से तैयारी कर रहा है। वह हर रोज तकरीबन 5-6 घंटे प्रैक्टिस करता है। इसके बाद वह अब नैशनल स्तर पर होनी वाली प्रतियोगिता में भाग लेगा। वह एमएमए और यूएफसी में अपना करियर बनाना चाहता है। गोल्ड जीतने पर प्रथमप्रीत को बधाई देते हुए प्रिंसिपल डिंपल ने उसे सर्टीफिकेट के साथ सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल खिलाड़ी को न केवल खेल के मैदान में एक अच्छा खिलाड़ी बल्कि जीवन में एक बढ़िया इंसान बनने में भी मदद करता है। डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविंदर सिंह ने जीत पर उसे शुभकामनाएं देते हुए इसी तरह खेल के क्षेत्र में बढ़िया प्रदर्शन कर डिप्स चेन का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि डिप्स हमेशा अपने विद्यार्थियों को पूरा सहयोग देगे ताकि वह खेल के क्षेत्र में बढ़िया प्रदर्शन कर सके। सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने प्रिंसिपल, टीचर्स और अभिभावकों को शुभकामनाएं दी। जूनियर्स को अपने सीनियर्स से प्रेरणा लेकर खेल के क्षेत्र में अपना करियर बना कर विदेश में अपने देश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar