(Date : 05/May/2424)

(Date : 05/May/2424)

ਨਾੜ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਉੱਪਰ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਣ ਲਈ 334 ਨੋਡਲ ਅਫਸਰਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕਲੱਸਟਰ ਅਫ਼ਸਰ ਨਿਯੁਕਤ | एपीजे में हुआ शपथ ग्रहण समारोह (2024-25) का आयोजन | डिप्स चेन में अभिभावक-शिक्षक बैठककी गईं (पीटीएम) आयोजित | एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर के छात्रों ने पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया | के.एम.वी. कालजीएट स्कूल के बुक बैंक द्वारा बांटी गई नि:शुल्क पुस्तकें |

सेंट सोल्जर ग्रुप के फाउंडर प्रेजीडेंट स्वर्गीय आर.सी. चोपड़ा कों पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित






जालंधर (अजय छाबड़ा) :-  सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के संस्थापक स्वर्गीय श्री आर सी चोपड़ा की 15वीं बरसी कुष्ट आश्रम में हर वर्ष की तरह मनाई गई। इस अवसर पर आर सी चोपड़ा के बड़े बेटे अनिल चोपड़ा (चेयरमैन सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स), पुत्र वधु संगीता चोपड़ा (वाईस चेयरपर्सन) और उनके छोटे बेटे सुनील चोपड़ा ( चेयरमैन सेक्रेड हार्ट), सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल मनगिंदर सिंह, स्टाफ मेंबर्स और छात्र उपथित रहे। सभी ने मिलकर स्वर्गीय आर सी चोपड़ा की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धा के फूल अर्पित किए।

इस अवसर पर कुष्ट आश्रम के रोगियोँ के लिए लंगर लगाया गया जिसकी सेवा अनिल चोपड़ा, संगीता चोपड़ा और स्टाफ द्वारा की गई और उनका आशीर्वाद भी लिया गया। इसके अतिरिक्त स्वर्गीय आर सी चोपड़ा की याद में हर महीने कुष्ट आश्रम के रोगियों के लिए राशन ,हर वर्ष 1 लाख की डोनेशन ,अन्य मदद का सामान दिया जाता है और हर खास त्यौहार भी इनके साथ मनाया जाता है। चोपड़ा ने बताया के पिताजी समाज सेवा के लिए हमेशां तत्पर रहते थे और इसी लिए हर वर्ष उनकी बरसी कुष्ट के रोगियों के साथ मनाई जाती है। स्टूडेंट्स भी हमारे साथ लंगर की सेवा करते हैं तांकि उनमें समाज सेवा की भावना पैदा की जा सके।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar