(Date : 27/April/2424)

(Date : 27/April/2424)

ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया | डिप्स स्कूल सूरानुस्सी मेंलगाया ट्रैफिक जागरूकता सेमिनार | के.एम.वी. की छात्राओं ने चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने से संबंधित जानकारी हासिल की |

एपीजे स्कूल महावीर मार्ग में अंतर सदन योग प्रतियोगिता






जालंधर (अरोड़ा) - एपीजे स्कूल महावीर मार्ग में अंतर सदन योग प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें विद्यालय के चारों सदनों अरावली, विंध्या, नीलगिरी और शिवालिक सदनों के मिडिल तथा सीनियर विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न योगासनों को प्रस्तुत किया।

विद्यालय की प्रिंसिपल संगीता निस्तन्द्रा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में योग के प्रति दिलचस्पी बढ़ाती हैं और इसके द्वारा विद्यार्थी स्वस्थ रहते हैं। स्वस्थ विद्यार्थी ही स्वस्थ समाज का निर्माण करते हैं और निरोगी काया सबसे बड़ा सुख है।

इस प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे मिडिल स्तर की प्रतियोगिता - पहला स्थान नीलगिरी सदन (376 अंक) आराध्या अग्रवाल, प्रियांशी अग्रवाल, दिया भल्ला, आरव और युवराज। दूसरा स्थान अरावली और बिंध्या सदन(373 अंक) के विद्यार्थियों ने हासिल किया-अरावली हाउस की अस्मिता पराशर, चिंकी, चरणप्रीत, पान्या चोपड़ा और विंध्या सदन की मायरा कोहली, मोइशा प्रिशा, दिव्यांश, सरताज लोहिताश। शिवालिक सदन ने तीसरा स्थान हासिल किया (360 अंक) पूर्वी बेदी, गीतांश अग्रवाल, दिया पूरी, विहान शर्मा। सीनियर सदन से पहले स्थान पर विद्या सदन रहा इसके अंक 432 आए। इसमें मान्या जयसवाल, आकृति भगत, विशाखा डब, अंशु गुप्ता, सायना और साहस थे । अरावली सदन ने दूसरा स्थान हासिल किया 422 अंक । इसमें आनंदिता आनंद, मान्या कोहली, रिशिता महाजन, नैतिक शर्मा, निकुंज थे । तीसरे स्थान पर नीलगिरी सदन ने 410 अंक हासिल किए। इसमें नमिशा चोपड़ा, खुशी, भावना अग्रवाल, अनमोल, नमिश बेरी और हिया थे ‌।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar