(Date : 27/April/2424)

(Date : 27/April/2424)

ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया | डिप्स स्कूल सूरानुस्सी मेंलगाया ट्रैफिक जागरूकता सेमिनार | के.एम.वी. की छात्राओं ने चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने से संबंधित जानकारी हासिल की |

विद्या भारती पंजाब द्वारा एन.आई.टी. जालंधर के सहयोग से एन.आई.टी. में 'आर.ए.एस.ई. 23' 9 से 11 जून तक : विजय नड्डा






वर्तमान की चुनौतियों और आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर की जाएं शिक्षा की नवीन व्यवस्थाएं : विजय नड्डा

'आर. ए. एस. ई. - 23' बना एक जन आंदोलन, 2000 से भी अधिक शैक्षणिक संस्थानों को किया गया आमंत्रित



जालंधर (अरोड़ा) - महाकुंभ मात्र एक धार्मिक प्रथा या कार्यक्रम नहीं है बल्कि 12 वर्षों पश्चात समाज के ऋषियों, ज्ञानियों और मनस्वियों द्वारा तत्कालीन सामाजिक चुनौतियों और आवश्यकताओं पर गहनता से विचार मंथन करने को 'महाकुंभ' कहा जाता था। इस अवसर पर संपूर्ण देश के कोने-कोने से आए मनीषियों द्वारा म समस्याओं पर चिंतन कर उनका य समाधान खोजा जाता था । यह पद्धति पूर्णतः मनोवैज्ञानिक थी । 'आर.ए.एस.ई.-23' में भी शिक्षा के सभी पहलुओं पर गंभीरतापूर्वक चिंतन मनन के बाद जो नवनीत प्राप्त होगा प उससे शिक्षा की अनेक विसंगतियों का समाधान सरलता से हो सकेगा। इसी कारण 'आर.ए.एस.ई-23' को 'शिक्षा का महाकुंभ' नाम दिया गया है। यह विचार विद्या भारती उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री विजय नड्डा ने डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहे।

उल्लेखनीय है कि 9, 10 व 11 जून को विद्या भारती, पंजाब द्वार  एन.आई.टी. जालंधर के सहयोग से एन. आई.टी. में 'आर.ए.एस.ई.-23' का आयोजन किया जा रहा है। इसी की जानकारी देने के लिए डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया था जिसमें मुख्य वार्ताकार विजय नड्डा थे। पत्रकार द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में विजय नड्डा ने बताया कि पूरे देश में दो हजार से भी अधिक संपर्क किया जा चुका है जिनमें शिक्षण संस्थान, केंद्रीय मंत्री, शिक्षाविद्, राज्यपाल, उप-कुलपतियों, प्रशासनिक अधिकारियों और प्रदेशों के माननीय राज्यपाल शामिल हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री और पंजाब के राज्यपाल ने आर.ए.एस.ई-23' में शामिल होने की स्वीकृति दे दी है।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में नड्डा ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम के तीनों दिनों की 'थीम' अलग अलग होगी। 10 जून को प्राचीन भारतीय शिक्षा व्यवस्था जिसका पूरा विश्व गुणगान करता है, को वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार लागू करना। 11 जून की थीम रहेगी 'स्किल इंडिया' जिसके अंतर्गत 'हम नौकरी देने वाले बनें न कि नौकरी मांगने वाले। 12 जून का मुख्य विषय रहेगा 'स्कूली व उच्च शिक्षा में तालमेल'। नड्डा ने कहा कि बड़े बड़े कालेजों और विश्व विद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त व अनुभवी स्टाफ होता है। इनको शिक्षा में 'बिग ब्रदर' की भूमिका में कार्य करते हुए 10-15 स्कूलों का विकास करना चाहिए। इससे पूर्व विजय नड्डा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर आर.ए.एस.ई.-23 के कार्यालय का उद्घाटन किया।

डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में शिक्षा महाकुंभ की व्यवस्था देखने वाले डा. राहुल ने सभी का परिचय करवाया। डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ने करतल ध्वनि के मध्य एसोचैम से पिछले वर्ष मई, दिसंबर और इस वर्ष मई में प्राप्त तीन पुरस्कारों का प्रदर्शन किया। अंत में डीन आर. के. सेठ ने आए हुए सभी अतिथियों और पत्रकारों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर विजय नड्डा के अतिरिक्त आर.ए.एस.ई.- 23 के पंजाब के प्रमुख मनदीप तिवारी, विद्या भारती पंजाब के वित्त सचिव विजय ठाकुर, प्रकाशन सोसायटी के महामंत्री मुनीष शर्मा आदि मुख्यरूप से उपस्थित रहे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar