(Date : 28/April/2424)

(Date : 28/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

के.एम.वी. द्वारा अध्यापक अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस इन रिसर्च से सम्मानित






शोध कार्यों को बढ़ावा देने की ओर एक शानदार पहलकदमी

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत और ऑटोनॉम संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर हमेशा फैकल्टी एवं छात्राओं में गुणवत्ता पर आधारित शोध के माध्यम से बौद्धिक आधार विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधान अध्यापकों में शोध कार्यों को बढ़ावा देने की एक अन्य पहल में, तीन प्राध्यापकों को संस्थान द्वारा सत्र 2020-21 और 2021-22 के लिए अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस इन रिसर्च से सम्मानित किया गया। वर्ष 2021-22 के लिए कॉमर्स विभाग से डाॅ. रश्मि शर्मा को सीनियर वर्ग के तहत एवं  साइकोलॉजी विभाग से डॉ. प्रतिमा महेंद्रू को जूनियर वर्ग के तहत सम्मानित किया गया। साथ ही कॉमर्स विभाग की श्रीमती रश्मि बिंद्रा को वर्ष 2020-21 के लिए सम्मानित किया गया है। इस सम्मान में 10000 रुपये का नकद पुरस्कार और पुरस्कार प्रमाण पत्र भी प्राध्यापकों को प्रदान किया गया। प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने सम्मान हासिल करने वाले सभी प्राध्यापकों और रिसर्च सेल, के.एम.वी. के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने आगे कहा कि शोध पर आधारित गतिविधियों में फैकल्टी सदस्यों की भागीदारी जहां उन्हें ज्ञान को बढ़ाने और विषय के बारे में अपडेटेड रहने में मददगार साबित होते हैं, वहीं विद्यार्थी भी इससे लाभान्वित हो सकते हैं।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar