(Date : 27/April/2424)

(Date : 27/April/2424)

ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया | डिप्स स्कूल सूरानुस्सी मेंलगाया ट्रैफिक जागरूकता सेमिनार | के.एम.वी. की छात्राओं ने चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने से संबंधित जानकारी हासिल की |

सेंट सोल्जर ने अपने उच्च शिक्षा के छात्रों के लिए की मुफ्त बस सर्विस






छात्रों और उनके पेरेंट्स को होगी बड़ी बचत : अनिल चोपड़ा

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन द्वारा छात्रों और उनके अभिभावकों को दिए गए खास उपहार फ्री बस सर्विस की घोषणा इस वर्ष के लिए भी कर दी गई है। ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि सेंट सोल्जर का लक्ष्य हमेशा जन-जन तक शिक्षा पहुंचाने का रहा है। इसी को मद्देनज़र रखते हुए इस वर्ष सेंट सोल्जर के कॉलेजों के जिनमें बी.टेक, पैरामेडीकल, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, फिजियोथेरेपी, फार्मेसी, आईटी, एम.बी.ऐ, एम.सी.ऐ, बी.बी.ऐ, बी.सी.ऐ, जर्नलिज्म एंड मास्स कम्युनिकेशन, फैशन डिजाइनिंग, होटल मैनेजमेंट, लॉ, टीचर एजुकेशन, नर्सिंग, डिग्री कोर्सेज करने वाले छात्रों को सभी रूटों जैसे मुकेरियां, होशियारपुर, टांडा, नकोदर, अमृतसर, ब्यास, कपूरथला, फगवाड़ा, लुधियाना, भोगपुर, करतारपुर आदि से कैंपस तक बिलकुल फ्री कर दी गई है।

चोपड़ा ने कहा कि इससे छात्रों को आर्थिक रूप से एक बड़ा फायदा मिलेगा और छात्रों को स्कीम का लाभ लेने के लिए केवल प्रिंसिपल दफ्तर में अपना नाम लिखवाना होगा। उन्होंने पुराने छात्रों के साथ साथ नए दाखिला लेने वाले छात्रों को भी यह लाभ मिलेगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले सेंट सोल्जर ग्रुप द्वारा हर वर्ष छात्रों को पढाई के साथ साथ जोड़ने के लिए मास्टर राजकँवर चोपड़ा 2 करोड़ स्कालरशिप स्कीम का भी प्रावधान है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar