(Date : 27/April/2424)

(Date : 27/April/2424)

ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया | डिप्स स्कूल सूरानुस्सी मेंलगाया ट्रैफिक जागरूकता सेमिनार | के.एम.वी. की छात्राओं ने चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने से संबंधित जानकारी हासिल की |

के.एम.वी. द्वारा एंटी टेररिज्म डे मनाया गया






जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के एन.सी.सी. विभाग एवं के.एम.वी. कॉलेजीएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के द्वारा संयुक्त रुप से एंटी टेररिज्म डे मनाया गया. युवा पीढ़ी को आतंकवाद से पैदा होने वाली चुनौतियां से अवगत करवाने के मकसद के साथ स्लोगन राइटिंग एवं पोस्टर मेकिंग जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया जिसमें छात्राओं ने बेहद जोश एवं उत्साह के साथ भाग लिया. इसके अलावा एक रेली का आयोजन किया गया जिस से छात्राओं ने आतंकवाद और हिंसा जैसी निंदनीय गतिविधियों पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए समाज में सरकार के साथ मिलकर इनकी रोकथाम के लिए एकजुट होकर काम करने के प्रति भी जागरूकता फैलाई. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर संबोधित होते हुए सभी एन.सी.सी. कैडेट्स को ऐसे चुनौतीपूर्ण विषयों पर समाज में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैलाने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि युवा पीढ़ी को जिम्मेदारी की भावना समझाई जा सके. इसके साथ ही उन्होंने इस आयोजन के लिए डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर, वीना दीपक कोऑर्डिनेटर, आनंद प्रभा, इंचार्ज, के. एम.वी. कॉलेजीएट स्कूल एवं सुफालिका, इंचार्ज, एन.सी.सी. के द्वारा किए गए प्रयत्नों की भी प्रशंसा की।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar