(Date : 28/April/2424)

(Date : 28/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

एच.एम.वी. में स्टैंडर्ड साल्यूशन बनाने पर वर्कशाप का आयोजन






जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय की आर. वेंकटरमन कैमिकल सोसाइटी की ओर से डीबीटी स्टार के अन्तर्गत ‘स्टैंडर्ड साल्यूशन बनाने की प्रक्रिया पर प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के निर्देशन में वर्कशाप का आयोजन किया गया। इस वर्कशाप के आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्राओं तथा साइंस विभाग के लैबोरेटरी स्टाफ को  अपने स्तर पर एनालिटिकल साल्यूशन बनाने की कला सिखाना था। इस कला की इंडस्ट्री, रिसर्च व अकादमिक में भारी मांग है। विभागाध्यक्षा डॉ. नीलम शर्मा ने प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने स्टैंडर्ड तथा सही साल्यूशन बनाने की महत्ता पर प्रकाश डाला। स्टैंडर्ड साल्यूशन बनाने की विस्तृत प्रक्रिया, ली जाने वाली सावधानियां तथा इन प्रयोगों के प्रभाव के बारे में दीपशिखा, डॉ. वंदना ठाकुर व तनीषा ने विस्तृत जानकारी दी। इस वर्कशाप में 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने विभाग के प्रयास की सराहना की।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar